स्कॉट बोलैंड ने बहती गंगा में हाथ धोए, पिंक बॉल टेस्ट में हैट्रिक लेकर रच दिया इतिहास

Updated on 15-07-2025 12:11 PM
जमैका: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन इतिहास रच दिया। उन्होंने गजब गेंदबाजी की और हैट्रिक ले ली। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में सिर्फ 27 रन पर ऑल आउट हो गया। यह 1955 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में बना सबसे कम स्कोर है। यह मैच सिर्फ तीन दिनों तक चला और बोलैंड ने इसमें एक नया रिकॉर्ड बनाया। वह डे नाइट यानी पिंक बॉल टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। बोलैंड ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में भी तीन विकेट लिए थे। दूसरी पारी में हैट्रिक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर्फ दो ओवर में दो रन दिए।

बोलैंड ने जस्टिन ग्रीव्स, शमार जोसेफ और जोमेल वारिकन का किया शिकार

स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को 11 रन पर आउट किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने शमार जोसेफ को बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक) पवेलियन भेज दिया। बोलैंड ने इस स्टार तेज गेंदबाज को स्टंप्स के सामने फंसाया। तीसरी गेंद पर बोलैंड ने जोमेल वारिकन के डिफेंस को तोड़ते हुए स्टंप्स बिखेर दिए और एक गजब टेस्ट हैट्रिक पूरी की।

मिचेल स्टार्क ने लिए 6 विकेट

मिचेल स्टार्क ने भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, उन्होंने 9 रन देकर 6 विकेट लिए। मेजबान टीम 203 रन का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में सिर्फ 27 रन पर ढेर हो गई। यह 1955 में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में बनाए गए 26 रन के बाद टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर था। वेस्टइंडीज यह टेस्ट सीरीज 3-0 से हार गया, जिसमें तीसरा टेस्ट 176 रन से गंवाया।

टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने बोलैंड

बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही, वह जसप्रीत बुमराह, नसीम शाह, केशव महाराज, गस एटकिंसन और नोमान अली के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…