बेटे की तरह डांट और गुरु की सीख, युवराज सिंह जैसा मेंटॉर पाकर अभिषेक शर्मा की जिंदगी संवर गई

Updated on 09-07-2024 01:53 PM
हरारे: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी अभिषेक शर्मा की सफलता के पीछे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। पूर्व स्टाइलिश लेफ्टी बैट्समैन युवराज इस युवा लेफ्टी बैटर के मेंटॉर हैं और उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित कर रहे हैं। अभिषेक ने खुलासा किया है कि जब वह अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हुए तो उनके मेंटर युवराज खुश थे। जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में विस्फोटक शतक जमाने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया कि सीरीज के पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने मेंटर युवराज सिंह को विडियो कॉल किया था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मैंने शनिवार को उनसे (युवराज) बात की और मैं नहीं जानता कि जब मैं शून्य पर आउट हुआ तो वह क्यों बहुत खुश थे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी शुरुआत है लेकिन अब वह मेरे परिवार की तरह खुश होंगे और उन्हें मुझ पर गर्व होगा।’ अपने दूसरे ही टी20 इंटरनैशनल में शतक जमाने वाले इस बैटर ने कहा, ‘मैं आज जो भी हूं उसमें उनकी (युवराज) काफी अहम भूमिका रही है। उन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत की। उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट मैदान पर मेरा कौशल निखारा बल्कि मैदान के बाहर की जिंदगी में भी मेरी मदद की।’

रोम एक दिन में नहीं बना​

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने दूसरे मैच में शतक बनाने के बाद भी युवराज से बात की और वह उनके प्रदर्शन से काफी खुश थे। कॉल पर युवराज ने कहा, 'शाबास, मुझे तुम पर गर्व है। तुम इसके हकदार थे। यह तो अभी शुरुआत है। आगे अभी इस तरह की कई पारियां खेलोगे।' युवराज सिर्फ वीडियो कॉल तक ही सीमित नहीं रहे। सोमवार को युवराज ने सोशल मीडिया पर अभिषेक की ट्रेनिंग विडियो डालते हुए लिखा, 'रोम एक दिन में नहीं बना था! तुम्हारे पहले इंटरनेशनल शतक तक के सफर के लिए बधाई! अभी और आने बाकी हैं।'

युवी के साथ देखा था फाइनल​

अभिषेक जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले युवराज सिंह के साथ ही थे। दोनों ने मिलकर युवराज के घर पर ही टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को जीतते देखा था। अभिषेक ने बताया, 'मैं फाइनल युवी पाजी के साथ देख रहा था। वो भारत को जीतते देख बहुत इमोशनल हो गए थे। हमने उस जीत का साथ में जश्न मनाया। इससे मुझे वर्ल्ड कप जीतने की प्रेरणा भी मिली।'

​जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक की पारी

सीरीज का पहला मैच अभिषेक के करियर का भी पहला मैच था। इस बड़े मुकाबले में बिना खाता खोले आउट होने वाले अभिषेक ने दूसरे मैच में 47 गेंद में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और आठ छक्के निकले। 212.77 की स्ट्राइक रेट वाली पारी में उन्होंने 46 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। यह टी-20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। इसी के साथ अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले सुरेश रैना की 72* रन की पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बैटर का टॉप स्कोर था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…