सभी स्कूलों में उमंग-उत्साह से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव : कलेक्टर

Updated on 25-06-2024 05:41 PM

बीजापुर। जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सभी विभागों की साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। जिसमें शाला प्रवेश उत्सव, तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान, वार्ड परिसीमन, नियद नेल्लानार योजना के तहत कार्र्याे के प्रगति की जानकारी ली। आगामी विधानसभा के मद्देनजर अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिए।

26 जून से नए शिक्षा सत्र 2024 की शुरूआत होने वाली है। सभी स्कूलों में बड़े ही उमंग और उत्साह से "शाला प्रवेश उत्सव" का आयोजन करने कलेक्टर ने निर्देश दिए।


कलेक्टर पाण्डेय ने कहा कि बीजापुर के बदलाव की पहली  गुंज स्कूल की घंटी से पूरे इलाके में गुंजने वाली है। सभी स्कूलों में घंटी बजनी चाहिए साथ ही मिनू चार्ट भी स्कूल में लगी हो, सभी अधिकारियों को शाला प्रवेश उत्सव के लिए स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ उत्सव मनाने का निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कुपोषण की जानकारी ली एवं आंगनबाड़ियों में पौष्टिक भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने के साथ पोषण की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर, कर्मचारी, मैडिकल स्टॉफ को नियमित उपस्थिति के साथ रात के समय में भी उपस्थित रहने का निर्देश दिए। मलेरिया मुक्त अभियान के लिए सुदूर इलाकों में मितानिनों द्वारा शिविर निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मानसून को देखते हुए कलेक्टर ने गड्डे और नालों की सफाई करने एवं दवाई छिड़काव करने का निर्देश दिए।

बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के मुख्य आय का स्त्रोत तेन्दूपत्ता होता है। 27 जून को बीजापुर जिले में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जायेगा। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को राशि वितरण शिविर कार्यक्रमों में अधिकारी को स्वयं उपस्थित होकर पारदर्शिता के साथ नगद भुगतान करने की बात कही। नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने की बात कलेक्टर ने कही। उन्होने आधार कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लर्निंग लाइसेंस, पीएम विश्वकर्मा, उज्जवला, महतारी वंदन योजना जैसे विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर, हितग्राहियों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने तिमेड़ और भद्रकाली संगम में घाट बनाने की बात कही जिससे ग्रामिणों को सुविधा हो, लोगों को बैठने के लिए व्यवस्थित जगह मिल सके। शीघ्र इन्द्रावती में आरती का आयोजन भी किया जावेगा।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, एसडीएम जागेश्वर कौशल, उत्तम सिंह पंचारी, दिलीप उईके, विकास सर्वे सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…