साउदी और फिलेंडर ने शमी का समर्थन किया:भारतीय गेंदबाज ने ICC से गेंद पर लार लगाने से बैन हटाने की मांग की थी

Updated on 07-03-2025 02:27 PM

भारतीय गेंदबाज ने मोहम्मद शमी ने हाल ही में ICC से गेंद पर लार लगाने से बैन हटाने की मांग की थी। अब न्यूजीलैंड के पूर्व बॉलर टीम साउदी और साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर वर्नोन फिलेंडर ने शमी की मांग का समर्थन किया है।

शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया के 4 विकेट के जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में ICC से गेंद पर लार के इस्तेमाल पर बैन हटाने का अनुरोध किया था।

रिवर्स स्विंग वापस लाने के लिए लार का इस्तेमाल की अनुमति मिले 

शमी ने कहा था कि हम रिवर्स स्विंग पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गेंद पर लार के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। हम अपील करते रहते हैं कि हमें लार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि हम खेल में रिवर्स स्विंग वापस ला सकें और यह दिलचस्प हो जाए।

टीम सउदी बोले- गेंद पर लार लगाने का बैन अब हटाया जाना चाहिए 

शमी के इस बयान का समर्थन करते हुए टीम साउदी ने क्रिकेट की वेबसाइट क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि यह नियम कोविड के कारण लाया गया था, जब वायरस दुनिया भर में फैल रहा था, लेकिन अब इसे हटाने का जोखिम उठाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एक गेंदबाज के रूप में, आप थोड़ा फायदा उठाना चाहते हैं। हम खेल को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। यह देखना है कि टीमें 362 रन बनाती हैं और इस प्रारूप में अक्सर 300 से ज़्यादा रन बनाती हैं। मुझे लगता है कि गेंदबाजों के पक्ष में कुछ होना चाहिए।'

फिलेंडर बोले- दूसरे सेमीफाइन में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए रिवर्स स्विंग काम आ सकता था वहीं फिलेंडर ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को लार लगाने और रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल का फायदा हो सकता था। उन्होंने कहा, 'गेंद को देखें तो घिस चुकी थी। ऐसे में मुझे लगता है कि एक तरफ गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल किया जाता तो वह रिवर्स स्विंग के काम आ सकता था और निश्चित रूप से अफ्रीकी गेंदबाजों को फायदा मिलता और स्कोर कुछ और होता।' पाकिस्तान के लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन बना लिए थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…