सात्विक-चिराग ने जीता साल का पहला टाइटल:​​​​​​​फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में चीनी ताइपे की जोड़ी को 37 मिनट में हराया

Updated on 11-03-2024 01:36 PM

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन जीत लिया है। इस जोड़ी ने साल 2024 का पहला टाइटल जीता है।

सात्विक और चिराग ने खिताबी मुकाबले में चीनी ताइपे के ली झे-ह्यूई और यांग पो-हुआन को सीधे गेम में 21-11, 21-17 से हराया। यह मुकाबला 37 मिनट तक चला।

दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन
सात्विक चिराग की जोड़ी ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का पुरुष युगल का खिताब जीता। इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 भारतीय जोड़ी ने 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था। यह जोड़ी 2019 में फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थी।

साल का तीसरा फाइनल खेला, दो हारे
भारतीय जोड़ी इस साल का तीसरा फाइनल खेल रही थी। इस जोड़ी ने इस साल मलेशिया सुपर 1000, इंडिया सुपर 750 में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि पिछले साल चाइना मास्टर्स सुपर 750 में भी उपविजेता रही थी।

सेमीफाइनल में साउथ कोरियाई जोड़ी को हराया
भारतीय पेयर ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया के सियो सेउंग जेई-कांग मिन हुएक को लगातार गेम में 21-13, 21-16 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल मुकाबला 40 मिनट चला।
सिंगल्स में लक्ष्य सेन का अभियान सेमीफाइनल में खत्म हो गया। लक्ष्य को वर्ल्ड चैम्पियन कुनलावत वितिदसर्न ने एक घंटे 18 मिनट में हराया। थाईलैंड के वितिदसर्न 20-22, 21-13, 21-11 से जीत गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…