सतीश शाह की पत्नी मधु ने प्रार्थना सभा में पति के बारे में पूछा सवाल, फिर अकड़ गए हाथ और चौंधिया गई आखें

Updated on 01-11-2025 01:55 PM
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह 25 अक्टूबर को 74 की उम्र में इस दुनिया से गुजर गए। उनकी पत्नी मधु शाह, जो अल्जाइमर से पीड़ित हैं, उनकी हालत देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है। एक्टर के निधन ने उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है। अब ऑनस्क्रीन पत्नी रत्ना पाठक शाह ने बताया है कि उनकी मधु से क्या बात हुई थी और उन्होंन उनसे क्या कुछ पूछा था, जिससे उनके हाथ ही अकड़ गए थे।

सतीश शाह के साथ 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में कम कर चुकीं रत्ना पाठक शाह ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' में उनके लिए श्रद्धांजलि लेख लिखा है। रत्ना ने सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी मधु के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया और बताया कि उन्होंने उनसे क्या दिल दहला देने वाली बात कही थी। रत्ना ने सतीश के अंतिम संस्कार के दौरान मधु द्वारा पूछे गए सवाल का खुलासा किया।

रत्ना पाठक शाह से मधु शाह ने किया था सवाल

रत्ना शाह ने बताया, 'उसने मुझसे पूछा क्या ये सचमुच हो रहा है? उसकी आंखें चौंधिया गई थीं, उसके हाथ अकड़ गए थे। जब सतीश को ले जाया जा रहा था, हम मधु के चारों ओर इकट्ठा हो गए थे और जो कुछ हुआ था, उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे।' रत्ना ने आगे बताया कि सतीश अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे और मुश्किल समय में उनका ख्याल रखना चाहते थे। वह मधु के लिए प्यार से गाते थे, और वह सोच रही थीं कि सतीश के निधन के बाद उनके लिए और उनके साथ कौन गाएगा।

मधु शाह ने सतीश के लिए गाया था गाना
रत्ना पाठक ने यह भी बताया कि कैसे मधु ने सतीश शाह की प्रार्थना सभा में उनके शो का गाना गाकर उन कलाकारों के साथ शामिल हुईं जो उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। 'मधु भी इसमें शामिल हुई -पहले तो उन्होंने धीमे और संकोच से गाया, मानो उन्हें इस बात पर हैरानी हो रही हो कि इस गाने से जुड़ा इंसान मौजूद नहीं है। लेकिन फिर उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ गर्मजोशी के साथ उसे गाया। उनकी आवाज तेज हो गई और ऐसा लगा जैसे वह अपने सतीश के लिए गा रही हों।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…