सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मनरेगा से काम दिलाने में राज्य में प्रथम

Updated on 23-05-2024 07:35 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन और परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा कार्य में जिले ने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। राज्य शासन ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मनरेगा कार्य में 9 लाख 76 हजार 476 कार्य दिवस का लक्ष्य दिया था जिसके विरुद्ध जिले ने 14 लाख 5 हजार 926 कार्य दिवस अर्जित कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।


 वर्तमान में पलायन को रोकते हुए स्थानीय स्तर पर मनरेगा मजदूर के रूप में स्थानीय नागरिकों को रोजगार का अवसर प्रदान हुआ है। लगभग 50 हजार ग्रामीणों का पलायन इस वजह से रुका है, जिनका उपयोग स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। प्रतिशत में देखा जाए तो 144 प्रतिशत पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार रायपुर और जिला दुर्ग जिला 115 प्रतिशत पर क्रमश द्वितीय और तृतीय स्थान पर है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अपने मातृ जिला बलोदाबाजार भाटापारा को 107 प्रतिशत पर और रायगढ़ को 75 प्रतिशत पर पीछे छोड़ दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…