सारा खान और कृष पाठक की हल्दी सेरिमनी, नहीं दिखे पिता सुनील लहरी, न्यू बॉर्न बेबी संग आशीर्वाद देने पहुंचीं गौहर

Updated on 05-12-2025 12:56 PM
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कृष पाठक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ शादी करेंगे। हाल ही दोनों की हल्दी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। हल्दी में सारा खाना और कृष पाठक एक-दूसरे में डूबे नजर आए। सारा खान मंगेतर कृष पाठक के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगी और अपने इस नए सफर के लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं।

सारा खान और कृष पाठक पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और अक्टूबर 2025 में उन्होंने कोर्ट मैरिज करने के बाद अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। तब दिए एक इंटरव्यू में कृष और सारा ने बताया था कि वो दिसंबर तक शादी कर लेंगे। अब 5 दिसंबर को उनकी शादी है और हाल ही हल्दी की रस्म हुई, जिसमें गौहर खान पति और न्यू बॉर्न बेबी के साथ शामिल हुईं।

बेटे कृष की हल्दी में नहीं दिखे सुनील लहरी, शादी में होंगे शामिल?

हल्दी की रस्म में सारा और कृष ने पीले रंग के कपड़े पहने थे और एक-दूसरे के साथ खूब इंजॉय करते दिखे। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब खेले और डांस भी किया। हालांकि, हल्दी की रस्म में कृष पाठक के पिता सुनील लहरी कहीं भी नजर नहीं आए। कोर्ट मैरिज के वक्त भी उनका बेटे और बहू को लेकर कोई बयान नहीं आया और ना ही साथ में तस्वीरें। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुनील लहरी बेटे की शादी में शामिल होंगे

कृष पाठक के पिता सुनील लहरी की दो शादियां और दोनों बार तलाक

मालूम हो कि सुनील लहरी की दो बार शादी हुई। उन्होंने पहली शादी राधा सेन से की थी, पर तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने भारती पाठक से शादी की। शादी के बाद वह बेटे कृष पाठक के पिता बने। हालांकि, जब कृष 9 साल के थे, तभी पैरेंट्स का तलाक हो गया। इसके बाद कृष को मां भारती ने अकेले ही पाला। हालांकि, इसके बावजूद उनका पिता सुनील लहरी संग बड़ा प्यार और गहरा बॉन्ड है। बेशक, सुनील लहरी बेटे की शादी की रस्मों में नहीं दिखे, पर वह उन्हें करियर को लेकर गाइड करते रहते हैं।

सारा-कृष की कोर्ट मैरिज से भी गायब थे सुनील लहरी, चल रही अनबन?

वहीं, जब कृष पाठक और सारा खान ने कोर्ट मैरिज की थी, तो उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मां भारती पाठक से आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था, पर सुनील लहरी से आशीर्वाद का ऐसा कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई। वहीं, अब हल्दी की रस्म से भी वह गायब रहे, जबकि उनकी दूसरी एक्स वाइफ यानी कृष की मां जरूर मौजूद रहीं। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सुनील लहरी की एक्स-वाइफ के साथ अनबन है

सारा और कृष की हल्दी में न्यू बॉर्न बेबी संग पहुंचीं गौहर खान

हालांकि, इसमें कपल के कई दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे। यहां गौहर भी कृष और सारा को आशीर्वाद देने पहुंचीं। वह पति जैद दरबार और न्यूली बॉर्न बेबी के साथ थीं। यह बेबी के साथ गौहर की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, पर उन्होंने बेबी का चेहरा नहीं दिखाया।

सारा खान के पहले पति कौन थे? लगाए थे चीटिंग के आरोप

वहीं, सारा खान की बात करें, तो उन्होंने पहली शादी अली मर्चेंट से की थी। दोनों ने 2010 में 'बिग बॉस 4' में शादी की थी, पर दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। उसके बाद सारा और अली मर्चेंट ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। सारा खान का आरोप था कि अली मर्चेंट ने रिलेशनशिप के दौरान उन्हें कई बार धोखा दिया और अफेयर रहा था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…