'कोई मुझे नोचता रहे...' सपना चौधरी ने पहली बार बताया अपनी जिंदगी का कड़वा सच, बोलीं- मेरे अंदर एक और लड़की है

Updated on 18-09-2025 01:57 PM
हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी 'आख्या का यो काजल' गाने के बाद रातोंरात मशहूर हो गईं और अपने गानों और डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी जिंदगी के अलग पहलू पर बात की है और बताया कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ अकेले में कैसी होती है। सपना की बातों से हर कोई रिलेट कर पाएगा।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और इसमें उन्होंने कहा, 'एक महीने में मैंने बहुत कुछ बताया है जो मैंने कहीं नहीं बताया। आज मैं ये बात खुलकर कह सकती हूं कि इस क्लास की वजह से मैं वापस जीना सीख गई हूं। मैं अपने साथ बहुत कुछ लकर जा रही हूं। कभी सोचूंगी भी कि आपको मैं वापस कैसे करूं तो मेरे पास शब्द नहीं होंगे। न कोई जरिया होगा, आपने मुझे वापस जीना सिखाया है। मैं वापस उठकर खड़ी हो गई और लोगों को बताने लगी कि नहीं, सपना चौधरी नहीं, सपना भी हूं मैं। आज तक मैंने एक बात नहीं बताई कि मैं यहां आई क्यों थी? मेरी जिंदगी की स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। मैं ये सोचने लगी थी कि कुछ नया है ही नहीं। क्या करूं?'

सपना चौधरी ने क्यों कहा ये सब

'हर तरफ से प्रेशर है, हर तरफ से दिक्कत है। तो जब मैंने ये कोर्स करने का सोचा था तो मन में आ रहा था कि क्या ही करूंगी मैं जाकर। मैं यहां ये बताने आई थी कि मेरे अंदर एक और लड़की है, जो नॉर्मल है, गुलाब जैसी है, उसको भी खुश होने का हक है, उसको भी रिश्ते में प्यार चाहिए। मतलब नहीं चाहिए। नहीं चाहिए वो लोग जो बस मुझसे डिमांड करें। कोई मुझे खसोटता रहे, कोई मुझे नोंचता रहे। तो आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दे दिया।'


मेरा कोई दोस्त नहीं...

'मेरा कभी दोस्त नहीं रहा। हर कोई ये सोचता है मेरे लिए कि ये तो बहुत बड़ा आदमी है, इसके पास तो बहुत बंदे होंगे, लेकिन सबसे अकेला बंदा वही होता है, जिसके पास बहुत लोग होते हैं। तो उनमें से ही मैं एक थी। आज मैं आप सभी का प्यार, दुलार, बहुत सारी सीख और ऐसी-ऐसी चीजें लेकर जा रही हूं। आप सभी लोग बहुत-बहुत बड़े बनोगे, ये मेरी दुआ है भगवान से। हां, मैं आर्टिस्ट हूं लेकिन स्टेज पर हूं। स्टेज से उतरते ही मैं भी नॉर्मल इंसान हूं। स्टेज से उतरते ही मुझे भी प्यार की जरूरत है और आप लोगों ने मुझे बहुत-बहुत प्यार दिया है।'

सपना चौधरी की लाइफ

सपना चौधरी एक मशहूर हरियाणवी डांसर हैं जो रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। इस खूबसूरत अदाकारा ने हाल ही में अपने पति वीर साहू के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करने वाली सपना ने अपने नवजात बच्चे के नामकरण समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें हजारों फैंस, मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए।

सपना चौधरी की शादी और बच्चा

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करतीं। दरअसल, उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को मीडिया की नजरों से दूर रखा। कम ही लोग जानते हैं कि सपना का एक चार साल का बेटा पोरस भी है। इस कपल ने अक्टूबर 2020 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…