संजू ने 89 रन की खेली तूफानी पारी
संजू सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193.48 का रहा। हालांकि, उनकी इस पारी के बाद भी कोच्चि ब्लू टाइगर्स हार गई। त्रिशूर टाइटंस ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि संजू की टीम ने 7 विकेट पर 188 रन बोर्ड पर लगाए थे।
संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलने से पहले पिछले मैच में तूफानी अंदाज में शतक भी ठोका था। सैमसन ने 51 गेंद में एरीज कोल्लम नाविक के खिलाफ 121 रन बनाए थे। एशिया कप से पहले संजू सैमसन का ऐसी जबरदस्त फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा साइन है।