नई दिल्ली: संजीव भसीन देश के जाने-माने स्टॉक मार्केट एनालिस्ट हैं। शेयरों को परखने का उनका तजुर्बा 30 साल से भी ज्यादा का है। वह IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर हैं। भसीन को उनकी निवेश सलाह के लिए जाना जाता है। शेयर बाजार, निवेश और अर्थव्यवस्था के बारे में वह गहरी जानकारी रखते हैं। मार्केट एक्सपर्ट ने सोने को गिरवी रखकर लोन देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस पर भरोसा जाहिर किया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में करीब 60 फीसदी रिटर्न दिया है। भसीन को कंपनी के शेयरों में और तेजी दिख रही है।
मार्केट गुरु ने कहा है कि सोने की कीमत बढ़ने से मणप्पुरम फाइनेंस की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। भसीन ने इस स्टॉक को मौजूदा बाजार मूल्य पर 195 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 165 रुपये के स्टॉप लॉस का सुझाव दिया है।
पिछले सत्र में कैसा रहा मूवमेंट
गुरुवार को मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर 1.60 रुपये टूटकर 172.45 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग सत्र के दौरान इस स्टॉक ने 176.15 रुपये का इंट्राडे हाई और 171.30 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। मणप्पुरम फाइनेंस की 52-सप्ताह की रेंज 102 से 199 रुपये है।
कैसा रहा है मणप्पुरम फाइनेंस का रिटर्न?
मणप्पुरम फाइनेंस एसएंडपी बीएसई 500 में शामिल है। इसका बाजार पूंजीकरण 14,736 करोड़ रुपये है। मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में 1.19 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में यह गिरावट 8.41 फीसदी रही है। तीन महीने में इस शेयर ने 4.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। छह महीने में यह शेयर 20.30 फीसदी चढ़ा है। एक साल में इस शेयर ने 58 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में स्टॉक का रिटर्न 683 फीसदी रहा है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…