संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' का ट्रेलर रिलीज, नई और दिलचस्प कहानी ने खींचा ध्यान

Updated on 27-01-2026 01:17 PM
लव फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के साथ एक नई कहानी दिखाई गई है, जबकि इसकी अहम घटना को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है।

ट्रेलर में गंभीर और रियल परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, जो फिल्म की इमोशनल गहराई को मजबूती देती है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ, लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘वध 2’ में कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला के साथ-साथ नए कलाकार अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी नजर आएंगे। लव फिल्म्स की प्रस्तुति ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

थ्रिलर-मिस्ट्री कहानी से भरपूर है 'वध 2'

फिल्म को लेकर बात करते हुए लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, 'वध 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ एक अलग अनुभव दे। हमने स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया है, ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री मिले। ट्रेलर वध 2 की उसी नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच साफ तौर पर नजर नहीं आता।'

'वध 2' में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और कुमुद मिश्रा

प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा, 'वध 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन बिल्कुल नई कहानी के साथ। इसकी खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी की अगुवाई शानदार सीनियर एक्टर्स संजय मिश्रा और नीना गुप्ता कर रहे हैं, और उनके साथ कुमुद मिश्रा भी जुड़े हैं। तीनों की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस यह साबित करती है कि मजबूत कहानियां उम्र और तय दायरों से ऊपर होती हैं।'

'वध 2' में दिखेगी नई कहानी

प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने आगे कहा, 'IFFI में वध 2 को जो रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों का वध से जो इमोशनल कनेक्शन रहा है, वह इस फिल्म की दुनिया के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को दिखाता है। इससे हमारा यह भरोसा और पक्का होता है कि दर्शक आज भी मायने रखने वाली, किरदारों पर आधारित कहानियां देखना चाहते हैं। वध 2 वही बात आगे बढ़ाती है जो पहले दर्शकों को पसंद आई थी, साथ ही कुछ नया और असरदार भी पेश करती है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…