संजय कपूर की सौतेली बेटी सफीरा ने हटाया पिता का सरनेम, 30000Cr की प्रॉपर्टी पर विवाद, लोग बोले- ये चाल तो नहीं?

Updated on 01-08-2025 03:05 PM
हाल ही में 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके निधन के बाद अब फैमिली ड्रामा और उनके 30,000 करोड़ रुपये की विरासत के लिए उत्तराधिकार विवाद की चर्चा तेज हो रही है। इन सारी खबरों के बीच नया अपडेट ये है कि संजय कपूर की सौतेली बेटी और प्रिया सचदेव की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा ने अपना सरनेम बदल लिया है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर इस वक्त फैमिली में विवाद की चर्चा है। खबर है कि संजय की मां रानी कपूर और उनकी वाइफ प्रिया सचदेव के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और वहीं पिछले दिनों करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखीं, जो प्रॉपर्टी विवाद की तरफ इशारा कर रहा है।

प्रिया सचदेव ने पहले अपना नाम बदला और प्रिया संजय कपूर रख लिया

ग्लोबल ऑटोमोटिव कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर अपने पीछे अथाह सम्पत्ति के साथ विशाल पर्सनल और कॉर्पोरेट रिश्तों का जाल छोड़ गए। उनके निधन के तुरंत बाद उनकी वाइफ प्रिया सचदेव (जो एक मॉडल और बिजनेसवुमन हैं) ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर रख लिया और कॉमस्टार के बोर्ड सदस्य के रूप में अपने नए रोल के लिए खुद को तैयार कर लिया।

सफीरा ने हटाया चटवाल सरनेम!

अब, होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से प्रिया की पिछली शादी से हुई बेटी को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रिया और विक्रम की बेटी सफीरा ने भी हाल ही में सोशल मीडिया ( सफीरा चटवाल था) से अपना सरनेम चटवाल हटा लिया है। अब इस छोटी सी बदलाव ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है।

'यह सब किसी कॉर्पोरेट सोप ओपेरा की तरह दिख रहा'

सोशल मीडिया पर इसे लेकर अब काफी सुर्खियां हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'यह सब किसी कॉर्पोरेट सोप ओपेरा की तरह दिख रहा है, जिसमें पहले प्रिया ने अपना नाम बदला और अब अपनी बेटी का? लगता है किसी बड़े खेल की ये सोची-समझी चाल है।' हालांकि, कुछ ने इस वक्त प्रिया और उनकी बेटी को सपोर्ट करते हुए लिखा है- संजय ने सफीरा को कानूनी तौर पर गोद लिया था और उसे संजय को सम्मान करने का पूरा अधिकार है। वहीं काफी लोग ऐसे भी हैं जो करिश्मा कपूर के बच्चों और उनकी विरासत को लेकर चिंता जता रहे हैं।

दावे को सही ठहराने के लिए 10 साल पहले की वसीयत का हवाला

इंटरनेट पर इसे लेकर अच्छी बहस चल रही है। लोगों में प्रिया और करिश्मा के बच्चों और संजय के उत्तराधिकारी को लेकर मतभेद है। यहां याद दिला दें कि करीब एक हफ्ते पहले संजय की मां रानी कपूर ने ये दावा किया था कि वो ऑटो कम्पोनेंट कंपनी में कपूर फैमिली की तरफ से एकमात्र प्रतिनिधि हैं। उन्होंने अपने इस दावे को सही ठहराने के लिए 10 साल पहले की वसीयत का हवाला दिया था। रानी कपूर ने अपने दावे में कहा है कि 30 जून 2015 की वसीयत के मुताबिक वो अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं। पिछले दिनों उन्होंने ब्रिटेन में अपने बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए इस मामले को संदिग्ध बताया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…