करिश्मा और बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलवा रहे थे संजय कपूर, तलाक के बाद बढ़ी करीबी, वॉट्सऐप चैट्स से खुलासा

Updated on 10-09-2025 05:49 PM
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसमें अब एक नया एंगल सामने आया है। पता चला है कि संजय कपूर पूर्व पत्नी करिश्मा और बच्चों को पुर्तगाल की नागरिकता दिलवाने की कोशिश कर रहे थे। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिससे काफी बातें पता चली हैं। जो नया खुलासा हुआ है, उससे इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या करिश्मा कपूर और संजय कपूर वाकई उतने करीब थे, जितना माना जा रहा था? करिश्मा और संजय का साल 2016 में तलाक हो गया था।

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों- बेटी समायरा और बेटे कियान ने मंगलवार, 9 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। साथ ही दोनों बच्चों ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर नकली वसीयत तैयार करवाने और जालसाजी का भी आरोप लगाया था।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने जमा करवाए चैट्स और अन्य दस्तावेज

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा और कियान ने याचिका के साथ कुछ वॉट्सऐप चैट्स और दस्तावेज भी जमा करवाए, जो इस ओर इशारा करते हैं कि करिश्मा और संजय के बीच निजी तौर पर बातचीत होती थी और दोनों पहले से कहीं ज्यादा गहरे संबंध थे।

तलाक के बाद और करीब थे करिश्मा-संजय

कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, संजय कपूर दोनों बच्चों और करिश्मा को पुर्तगाली नागरिकता दिलवाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने विदेशी नागरिकता हासिल करने की प्रोसेस भी शुरू कर दी थी, जिसका हिंट इन दस्तावेजों से मिलता है।

पुर्तगाली नागरिकता चाहती थीं करिश्मा, यह बोले थे संजय कपूर

एक वॉट्सऐप चैट में संजय ने करिश्मा से कहा था कि उन्हें पुर्तगाल की नागरिकता पाने के लिए भारत की नागरिकता छोड़नी होगी, क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता की परमिशन नहीं है। अब कोर्ट संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत पर हो रहे विवाद को देखते हुए उनकी करिश्मा संग वॉट्सऐप चैट्स और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी।

दो हफ्ते बाद सुनवाई, प्रिया कपूर से मांगा संपत्ति का ब्यौरा

वहीं, संजय कपूर के बच्चों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर से 9 अक्टूबर तक पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा। अब केस की सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। उसी में यह भी क्लियर होगा कि प्रिया कपूर ने जो वसीयत पेश की है, वो असली है या नकली। चूंकि यह मामला बेहद गंभीर और बड़े वित्तीय हितों से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया।

संजय कपूर की मां ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं, दो महीने पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी बेटे की कंपनी सोना कॉमस्टार को चिट्ठी लिख कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बेटे संजय की मौत के तरीके और उनकी विरासत को लेकर भी सवाल उठाए थे। रानी ने कहा था कि संजय की मौत के बाद कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिन्हें सामान्य नहीं माना जा सकता। संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…