संजय बांगड़ बोले, धोनी-विराट का एक-दूसरे के खिलाफ खेलना शानदार

Updated on 26-03-2025 04:51 PM

IPL 2025 का एक और बेहतरीन मुकाबला 28 मार्च को लीग की दो राइवल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। संजय बांगड़ ने बताया यह मुकाबला कई मायनो में खास होता है।

मंगलवार को जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने कहा, 'मैं कहूंगा कि CSK पूरे देश में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीमों में से एक है। वहीं, RCB के पास अपना फैन बेस है। हमारे देश के क्रिकेट फैंस एमएस धोनी और विराट कोहली को एक्शन में देखना पसंद करते हैं। तो, उन दो खिलाड़ियों का एक - के खिलाफ खेलना अपने आप में एक शानदार मुकाबला बनाता है, जिसे देखना शानदार है।'

इम्पैक्ट प्लेयर नियम से ज्यादा एक्सपोजर मिल रहा

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इस बात पर चर्चा हुई थी कि क्या इसे खत्म किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले 11 खिलाड़ियों के खिलाफ 11 खिलाड़ियों का मुकाबला होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 12-12 खिलाड़ी खेलते हैं। तो, यह एक पॉजिटिव बात है। इससे खिलाड़ियों को ज्यादा एक्सपोजर मिल रहा है। ज्यादातर टीमें चाहती हैं कि उनके बल्लेबाजी या गेंदबाजी स्लॉट पर स्पेशलिस्ट खिलाड़ी खेले।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह उन खिलाड़ियों के लिए थोड़ा कठिन हो गया है जो दोनों डिपार्टमें में योगदान देना चाहते हैं या ऐसे खिलाड़ी जो दोनों डिपार्टमेंट में खेलने के सक्षम हैं।'

पिछले सीजन CSK को हराकर प्लेऑफ में पहुंची थी RCB

2024 में CSK और RCB के बीच मुकाबला काफी शानदार रहा था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला था। बेंगलुरु को अंतिम-4 में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को 17 रनों से हराना था। वहीं चेन्नई 17 से कम रनों के अंतर से हारने पर प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेती। अपने होम ग्राउंड पर RCB ने 27 रनों से जीत दर्ज की। साथ ही वह अगले राउंड में पहुंच गई थी।

हेड टु हेड में चेन्नई आगे

यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए RCB चेन्नई पहुंच चुकी है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच CSK ने जीते हैं, तो वहीं RCB ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच बिना रिजल्ट के खत्म हुआ है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…