कुआकोंडा के डेनेक्स भवन में ’सम्पूर्णता अभियान’ की शुरुआत

Updated on 05-07-2024 04:53 PM

दंतेवाड़ा। विगत 4 जुलाई को विकासखण्ड कुआकोंडा स्थित डेनेक्स भवन में भी ’’सम्पूर्णता अभियान’’ का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य 30 सितम्बर से पूर्व चयनित 6 विकास सूचकांकों को शत प्रतिशत संतृप्तिकरण करना था।

कार्यक्रमें के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिनमें  एनआरएलएम के स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि का चेक प्रदाय करना, समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे हल्दी, फिनाइल, झाड़ू, डिस्पोजेबल कप की प्रदर्शनी का अवलोकन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल संदर्भ कार्यक्रम, गोद भराई, अन्नप्राशन आयोजन एवं पोषण टोकरी वितरण आदि कार्यक्रम प्रमुख थे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा ’’संपूर्णता अभियान रैली’’ निकाली गई एवं छात्रों द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सुगंधित बीज वितरित किए गए तथा पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। इसी क्रम में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य जाल, मत्स्य आइस बॉक्स तथा मत्स्य  बीज वितरित किए गए तथा मत्स्य पालन ऋण हेतु मत्स्य पंजीकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एसएएम,एमएएम जांच तथा एएनसी जांच हेतु पंजीकरण भी किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में  लगभग 1000 पात्र हितग्राहियों के साथ, अपने पूर्व-नियोजित महीनेवार दृष्टिकोण के साथ 6 संकेतकों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्व रंजन, जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक धुरन्धर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
 16 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
 16 March 2026
रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…