OpenAI के बोर्ड में सैम ऑल्टमैन की वापसी : अन्य तीन मेंबर्स भी होंगे शामिल

Updated on 09-03-2024 01:45 PM

सैम ऑल्टमैन की OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वापसी होने वाली है। कंपनी के अनुसार ऑल्टमैन तीन अन्य नए डायरेक्टर्स (निदेशकों) के साथ बोर्ड में शामिल होंगे। इनमें सू डेसमंड-हेलमैन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के पूर्व CEO सोनी एंटरटेनमेंट के पूर्व प्रेसिडेंट निकोल सेलिगमैन और इंस्टाकार्ट के CEO फिदजी सिमो शामिल हैं।

ये लोग अन्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अन्य मेम्बर्स एडम डी'एंजेलो, ब्रेट टेलर और लैरी समर्स के साथ जुड़कर काम करेंगे। ये लोग नवंबर 2023 के हंगामे के तुरंत बाद शामिल हुए थे, और तभी से इससे जुड़े हुए हैं।

कमेटी की रिपोर्ट ने ऑल्टमैन पर दिखाया भरोसा
मामले की जांच कर रही स्पेशल कमेटी ने OpenAI के पूर्व बोर्ड के सदस्यों, OpenAI के अधिकारियों, पूर्व बोर्ड के सलाहकारों और अन्य गवाहों से बातचीत की। इसके अलावा कमेटी ने 30,000 से अधिक डॉक्यूमेंट्स की जांच भी की। इसके बाद कमेटी ने सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन की लीडरशिप को सही ठहराया।

ऑल्टमैन की 29 नवंबर को CEO के तौर पर हुई थी वापसी
29 नवंबर को OpenAI के को फाउंडर सैम ऑल्टमैन की कंपनी के CEO के तौर पर वापसी हुई थी। इससे पहले उन्हें 18 नवंबर को उन्हें बोर्ड और CEO के पर पद से हटाकर कंपनी से निकाल दिया था। OpenAI के पिछले बोर्ड में 4 मेंबर थे। हेलेन टोनर, ताशा मैकौली, इल्या सुतस्केवर और एडम डी'एंजेलो। अब तीन मेंबर के नए बोर्ड में पुराने बोर्ड के केवल एक मेंबर एडम डी'एंजेलो बचे हैं। डी'एंजेलो ने ऑल्टमैन की बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सैम ऑल्टमैन की तीन तात्कालिक प्राथमिकताएं हैं...

  • रिसर्च प्लान को आगे बढ़ाना और पूरी तरह से सुरक्षित AI बनाने के लिए निवेश करना।
  • प्रोडक्ट में लगातार सुधार करना और इन्हें डिप्लॉय करना। सभी ग्राहकों की सेवा करना।
  • डायवर्स पर्सपेक्टिव (विविध दृष्टिकोण) वाले बोर्ड का निर्माण और गवर्नेंस स्ट्रक्चर में सुधार।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…