सलमान ने की आमिर की एक्स वाइफ की तारीफ:‘लापता लेडीज’ देखकर पूछा- किरण राव, आप मेरे साथ कब काम करेंगी?

Updated on 14-03-2024 02:39 PM

सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखी। इसे देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की। एक्टर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। वाह वाह किरण। मैंने और मेरे पिता ने इस फिल्म काे खूब एंजॉय किया। बतौर डायरेक्टर आपके डेब्यू पर बधाई हो। कब काम करेंगी मेरे साथ?’

‘लापता लेडीज’ को बताया किरण की डेब्यू फिल्म
हालांकि, सलमान ने अपने ट्वीट में एक गलती कर दी। उन्होंने ‘लापता लेडीज’ को किरण की डेब्यू फिल्म बताया। सलमान के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें करेक्ट करते हुए बताया कि किरण ने साल 2011 में फिल्म ‘धोबी घाट’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘लापता लेडीज’ से किरण ने बतौर डायरेक्टर 13 साल बाद कमबैक किया है।

‘धाेबी घाट’ में आमिर थे लीड एक्टर
फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में 9 करोड़ 83 लाख रुपए की कमाई कर ली है। यह बतौर निर्देशक किरण की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो 2011 में ‘धोबी घाट’ बना चुकी हैं। उसमें आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा किरण 'जाने तू या जाने ना', 'पीपली लाइव', 'देल्ही बेली' और 'दंगल' जैसी फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी रही हैं।

‘लापता लेडीज’ में भी काम करने वाले थे आमिर
1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं मशहूर भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने इसमें पुलिस ऑफिसर का अहम रोल निभाया है।

हालांकि, फिल्म में पहले यह रोल आमिर खान निभाने वाले थे। इसके लिए किरण ने उनका ऑडिशन भी लिया था पर बाद में किरण को लगा कि इस किरदार में रवि ज्यादा अच्छे लग रहे हैं और उन्होंने रवि को कास्ट कर लिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…