सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का आलिया भट्ट की 'अल्फा' से क्लैश, होगी पोस्टपोन!

Updated on 29-12-2025 01:03 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज मिला। उनकी अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज किया गया। साथ ही रिलीज डेट भी। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को दस्तक देगी। ऐसे में आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' से इसका क्लैश होगा। अब खबर है कि मेकर्स इस टकराव से बचना चाहते हैं। ऐसे में 'अल्फा' फिर से पोस्टपोन हो सकती है।

'अल्फा' स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। शिव रावेल के निर्देशन में इस फिल्म में दो तेज-तर्रार एजेंट की कहानी दिखाई जाएगी। ये किरदार आलिया भट्ट और शरवरी निभा रही हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

'अल्फा' भी अप्रैल में होनी थी रिलीज

तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, 'अल्फा' भी 17 अप्रैल 2026 को ही रिलीज होने की तैयारी में थी, लेकिन अब सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से अब इसका टकराव होगा। ऐसे में आदित्य चोपड़ा क्लैश नहीं चाहते। कहा जा रहा है कि वो इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

क्रिसमस पर रिलीज होती 'अल्फा'

बता दें कि अगर ऐसा होता है तो 'अल्फा' दूसरी बार पोस्टपोन होगी। पहले ये क्रिसमस 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स के काम में देरी होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। ये साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की कहानी है। सलमान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…