साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान, एक इंजरी ने किया ये फैसला लेने के लिए मजबूर

Updated on 20-01-2026 01:21 PM
नई दिल्ली: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर पेशेवर खेल से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। सोमवार को सामने आए उनके इस फैसले ने भारतीय खेल जगत के एक सुनहरे अध्याय का समापन कर दिया है। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी समस्या और गंभीर चिकित्सीय स्थितियों के कारण उनके लिए खेल की कड़ी चुनौतियों का सामना करना अब संभव नहीं रह गया था।

संन्यास की मुख्य वजह

साइना नेहवाल ने अपने फैसले के पीछे की दर्दनाक सच्चाई को साझा करते हुए बताया कि उनके घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति ऐसी है कि उनके घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे। साइना ने कहा, 'मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे आगे खींचना मुश्किल है।'

खामोशी से लिया विदा होने का फैसला

दिलचस्प बात यह है कि साइना ने पिछले दो सालों से किसी पेशेवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। उनकी आखिरी प्रतियोगिता 2023 का सिंगापुर ओपन थी। संन्यास की घोषणा में देरी पर उन्होंने कहा, 'मैंने खेल की शुरुआत अपने दम पर की थी और अंत भी अपनी शर्तों पर किया, इसलिए मुझे इसकी औपचारिक घोषणा करना बहुत बड़ा मुद्दा नहीं लगा। मुझे लगा कि धीरे-धीरे लोग खुद समझ जाएंगे कि अब साइना नहीं खेल रही है।'

रियो 2016 की चोट और शानदार वापसी का जज्बा

साइना के करियर में 2016 के रियो ओलंपिक में लगी घुटने की चोट एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस चोट ने उनके करियर की रफ्तार को प्रभावित किया, लेकिन उनके भीतर के चैंपियन ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2017 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर तिरंगा लहराया। हालांकि, बार-बार उभरने वाली घुटनों की समस्या अंततः उनके करियर पर भारी पड़ी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…