साईं सुदर्शन की लंदन में हर्निया की सर्जरी हुई:इंस्टा पर लिखा- जल्द ही और मजबूत होकर लौटूंगा; विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेलेंगे

Updated on 11-12-2024 02:34 PM

भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन की लंदन में हर्निया की सर्जरी हुई है। मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, कुछ ही समय में और मजबूत होकर लौटूंगा। मेडिकल टीम और BCCI को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

23 वर्षीय सुदर्शन भारत के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। जिसके बाद साईं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेने स्वदेश लौट आए थे।

जल्द ही और मजबूत होकर लौटूंगा

साईं सुदर्शन ने अपनी इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ ही समय में और मजबूत होकर लौटूंगा। उन्होंने अपनी IPL टीम गुजरात टाइटंस को भी पोस्ट में टैग किया। सुदर्शन ने अपना आखिरी मैच 23 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली में इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। उस मैच में वह सिर्फ 9 रन ही बना पाए थे।

गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया था 

सुदर्शन को IPL-2025 के लिए गुजरात टाइटंस ने 8.50 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। वह टीम के लिए IPL 2024 सीजन के टॉप स्कोरर थे। साईं ने 12 इनिंग में 47.90 की औसत और 141.28 के स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए थे।

विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे 

सुदर्शन, मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) गए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी लंदन में हुई। 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में सुदर्शन खेलते नहीं दिखेंगे।

​​​​​​रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था 

तमिलनाडु से खलने वाले सुदर्शन नवंबर 2024 तक शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने मैके में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक (213 रन) लगाया था। साई सुदर्शन ने इस पारी के दौरान 25 चौके और 1 छक्का भी लगाया था।

इससे पहले साईं सुदर्शन ने सौराष्ट्र के खिलाफ 82 रन बनाए थे। इंग्लैंड में नॉटिंघमशायर के खिलाफ सरे काउंटी के लिए भी वह शतक (105) लगा चुके हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में शतक लगाते हुए इंडिया सी के लिए 111 रन बनाए थे।

जुलाई 2024 में डेब्यू किया था

साई सुदर्शन ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वह टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू से पहले भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके थे। वनडे में उनके नाम 127 रन हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…