साई सुदर्शन को समझ नहीं आई जोमेल वारिकेन की 'जादुई गेंद', पहला टेस्ट शतक जड़ने का सपना यूं टूटा
Updated on
10-10-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट आज यानी 10 अक्टूबर से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार बैटिंग करते हुए दमदार शतक ठोका। लेकिन, युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ऐसा करने से सिर्फ 13 रन से चूक गए। सुदर्शन अपना पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ते-जड़ते रह गए। उनको अब अपने मेडिन टेस्ट सेंचुरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
23 साल के साई सुदर्शन धीरे-धीरे अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन, फिर वेस्टइंडीज के उपकप्तान जोमेल वारिकेन की जादुई गेंद ने साई का पहला टेस्ट शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया। दरअसल, 69वां ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी बॉल पर साई सुदर्शन स्ट्राइक पर थे। वारिकेन की गेंद पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और साई सुदर्शन पूरी तरह से बीट हो गए। सुदर्शन के पीछे वाले पैड पर गेंद लगी।
इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इसके बाद साई सुदर्शन ने डीआरएस लिया। लेकिन, उसका कोई फायदा नहीं हुआ। गेंद सीधा जाकर स्टंप्स पर लग रही थी। बता दें कि साई सुदर्शन 165 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
साई सुदर्शन ने इंग्लैंड सीरीज में किया था डेब्यू
साई सुदर्शन को आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बाद भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला। सुदर्शन ने इंग्लैंड सीरीज पर डेब्यू किया। सुदर्शन ने यह टेस्ट मैच मिलाकर भारत के लिए कुल 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक के मदद से 234 रन बनाए। इंग्लैंड में साई ने भारत के लिए 3 टेस्ट खेले थे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…