आलिया भट्ट का रूटीन सुन चौंक गए सद्गुरु, पूछा- फिर आप जिएंगी कब? नींद को लेकर कही लाख टके की बात

Updated on 14-04-2026 01:59 PM
हम में से कई लोग हैं, ज‍िन्‍हें नींद से बहुत प्‍यार है। कुछ ऐसी ही बात बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने भी की। लेकिन सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव के साथ उनकी इस बातचीत में 'जिंदगी' और 'खुशमिजाजी' को लेकर ऐसी बातें सामने आई हैं, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सद्गुरु के YouTube चैनल पर आलिया भट्ट ने माना कि उन्हें रात की अच्छी नींद बहुत पसंद है। लेकिन शायद उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि इस बारे में उनसे आगे जो सवाल पूछे जाएंगे, वो जीवन का दर्शन दे जाएंगे।

सद्गुरु संग बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने नींद का जिक्र किया। राहा की मम्‍मी ने बताया वह आम तौर पर हर दिन लगभग 8 से 9 घंटे आराम की नींद लेती हैं। तभी सद्गुरु ने एक सवाल पूछा जिसने आलिया को चौंका दिया। सद्गुरु ने कहा, 'यह तो दिन का चौथा हिस्सा है। फिर आप जिएंगी कब?' आलिया भट्ट और सद्गुरु के बीच यह बातचीत चेन्नई में हुई है। मौका था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का।

सद्गुरु ने बताया अपना रूटीन, बोले- मैं सिर्फ 4 से 5 घंटे सोता हूं

सद्गुरु ने आगे अपना खुद का डेली रूटीन बताया, और कहा कि वह सिर्फ चार से पांच घंटे सोते हैं। यह आदत उन्होंने एक दुर्घटना के बाद अपनाई थी। उनके लिए नींद कम करने का मतलब है, जिंदगी जीने के लिए ज्यादा जगह बनाना। हालांकि, इस पर आलिया का नजरिया वही था, जो बहुत ही आम है। एक्‍ट्रेस ने बताया कि अध‍िकतर लोगों को यही सिखाया जाता है कि नींद बहुत जरूरी है, क्‍योंकि यह शरीर को ठीक होने और ताजा होने में मदद करती है।

आलिया भट्ट बोलीं- सोने में मजा आता है

आलिया भट्ट ने कहा, 'और सच कहूं तो, मुझे इसमें मजा भी आता है। मुझे सोना बहुत पसंद है। मैं पूरे आठ घंटे सोने के बाद भी, कभी-कभी और आराम करना चाहती हूं। यह एक ऐसा एहसास है जिससे बहुत से लोग सहमत होंगे, खासकर लंबे और थका देने वाले दिनों के बाद।'

सद्गुरु ने समझाया 'नींद' और 'तनाव' का कनेक्‍शन

इस पर सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव ने एक्‍ट्रेस को समझाते हुए कहा, 'लोग ऐसी स्थिति तक पहुंचते ही क्यों हैं, जहां वे इतना थका हुआ महसूस करते हैं। असली समस्या यह है कि हम दिनभर खुद को कितना 'तनाव में रखते हैं' और बाद में उसी तनाव को कम करने के तरीके ढूंढ़ते हैं।'

सद्गुरु बोले- कोई भी नींद से 'प्यार' नहीं करता

आध्‍यात्‍म‍िक गुरु ने इसके बाद एक बेहद दार्शनिक बात कही। वह बोले, 'असल में कोई भी नींद से 'प्यार' नहीं करता, क्योंकि गहरी नींद में तो हमें अपने होने का भी एहसास नहीं होता। असल में हम जिस चीज का मजा लेते हैं, वह है नींद से मिलने वाला आराम।'

राहा का जिक्र आया तो आलिया भट्ट को मिली नेक सलाह

इसी बातचीत के दौरान आलिया भट्ट की प्‍यारी बेटी राहा का भी जिक्र आया। सद्गुरु ने नन्‍हीं बिटिया को 'ज्यादा खुशमिजाज' बताया और आलिया को सुझाव दिया कि वह राहा को 'जिंदगी का सलाहकार' बनाएं। उनकी सलाह सीधी-सादी थी। वह कहते हैं, 'हमेशा सिखाने की कोशिश करने के बजाय, कभी-कभी देखना, सुनना और सीखना ज्यादा बेहतर होता है।'

सद्गुरु ने आलिया के बहाने सबको दी बच्‍चों से सीखने की सलाह

सद्गुरु ने आगे कहा, 'अपने बच्चे के जीवन के करीब होने से सीखें। आपको सुनना चाहिए, देखना चाहिए और समझना चाहिए कि एक बच्चा कैसा होता है। एक बच्चा जीवन के ज्यादा करीब होता है, जितना आप हैं। आपको यह सीखना चाहिए कि जीवन कैसे जिया जाए, क्योंकि वह ही आपका जीवन है।'

2022 में हुई थी आलिया-रणबीर की शादी, उसी साल राहा का जन्‍म

जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर से शादी की। उसी साल नवंबर में इस कपल के घर बेटी राहा का जन्म हुआ।

'अल्‍फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को पिछली बार साल 2024 में रिलीज फिल्‍म 'जिगरा' में देखा गया था। वह इन दिनों अपनी स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म 'अल्फा' और संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'लव एंड वॉर' के लिए शूट कर रही हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…