'एक वैन में साब नंगा बैठते हैं', संजय गुप्ता ने बताया कि 6-6 वैनिटी वैन के अंदर क्या होता है काम, अमिताभ सबसे अलग

Updated on 11-09-2025 02:38 PM
फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बॉलीवुड के बढ़ते कॉस्ट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ सितारे सात वैनिटी वैन तक की मांग करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हर वैन का क्या काम होता है। इसी बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि अमिताभ बच्चन एकमात्र इकलौते ऐसे फिल्म स्टार हैं जो आज भी अपने स्टाफ का खर्च खुद करते हैं और उनके लिए प्रड्यूसर्स को बिल नहीं देते हैं।

उन्होंने बॉलीवुड के कुछ स्टार्स की तारीफ भी की जिनमें अजय देवगन, ऋतिक रोशन जैसे नाम लिए। उन्होंने कहा कि इन एक्टर्स के पास लोगों की बड़ी फौज नहीं हैं, जिसमें इन दिनों कम से कम 30 लोग होते हैं। साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री के बारे में कई हैरान करने वाले किस्से शेयर किए। बता दें कि संजय गुप्ता इस इंडस्ट्री में करीब 40 साल से काम कर रहे हैं।

मिस्टर बच्चन, अजय देवगन और ऋतिक रोशन के लिए बोले

उन्होंने अपने टीनेज में एक असिस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी और 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' के साथ निर्देशन से शुरुआत की। उन्होंने इस बातचीत में कहा, 'पुराने समय के सभी लोग, जिनमें मिस्टर बच्चन, अजय देवगन और ऋतिक रोशन भी शामिल हैं, उनके पास सिर्फ एक मेकअप मैन और एक स्पॉट बॉय होता है। प्रड्यूसर्स स्टाफ की लागत की शिकायत करते हैं और यह सही भी है। अचानक आपको लाखों रुपये देने पड़ रहे हैं।

बताया उन 6 वैन में क्या-क्या काम होते हैं

उन्होंने आगे कहा, 'मैं कुछ एक्टर्स को जानता हूं जिनके पास 6 मेकअप वैन हैं। ये जरूरी है। पहली वैन उनकी पर्सनल जगह है। ये सच है, मैं बहुत सीरियस हूं। वहां साब नंगा बैठते हैं । फिर, उसके बगल में साब की दूसरी वैन है, वहां पे साब मेकअप और हेयर करते हैं। उसके बाजू में तीसरी वैन है जहां साब मीटिंग करते हैं। मेरी बात सुनो, एक चौथी वैन है, जिसमें उनका जिम है और वहां साब वर्क आउट करते हैं। मैंने कहा ठीक है। आपको एक बात पता होनी चाहिए, वर्क आउट वैन का मतलब है कि वो अपने ट्रेनर, अपने हेल्पर, वैन के ड्राइवर और वैन के रखरखाव वाले व्यक्ति को लाएंगे। एक वैन के लिए छह लोग हैं।

छठा वैन का होता है ये काम

ये पूरी कहानी बताते हुए संजय ने कहा, 'पांचवां वैन, वहां साब खाना खाएगा, भूखा थोड़ी रहेगा? एक शेफ सेट पर रहता है और सारा दिन, वह बस ग्राम से खाना तौलता रहता है। वो पांचवीं वैन है। फिर एक छठी वैन है, वो इसलिए है कि अब उन पांच वैन का स्टाफ किधर बैठेगा?'

'मैं बिल्कुल भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा'

संजय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि स्टार कपल की हालत तो और बदतर हैं, क्योंकि वे अलग वैन की मांग करते हैं। उन्होंने कहा, 'सेट पर 11 वैन आती हैं। क्या वे घर पर साथ में खाना नहीं खाते? वे पति-पत्नी हैं और फिर भी उनके पास अलग किचन वैन है! मैं बिल्कुल भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा। ये एक सच्चाई है।

'मिस्टर बच्चन आपको अपने स्टाफ को कभी भी सैलरी नहीं देने देते'

हालांकि, आज भी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं जो ये सब नहीं करते और संजय गुप्ता ने उनका नाम गिनाया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो इन चलन में यकीन नहीं रखते। उन्होंने कहा, 'मिस्टर बच्चन आपको अपने स्टाफ को कभी भी सैलरी नहीं देने देते। कुछ भी नहीं। न कोई दिहाड़ी, न कोई किराया। वह कहते हैं- ये मेरा स्टाफ है, प्रड्यूसर का नहीं है।'

अमिताभ का मेकअप मैन, उनका हेयर स्टाइलिस्ट, उनका ड्राइवर

संजय गुप्ता ने कहा, 'उनका मेकअप मैन, उनका हेयर स्टाइलिस्ट, उनका ड्राइवर, उनका लड़का... यही मिस्टर बच्चन हैं। लेकिन अब, दो या तीन लोगों की टीम 30 लोगों की टीम बन गई है।' उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, खासकर पिछले पांच सालों में फिल्म इंडस्ट्री में आई आर्थिक मंदी के बाद, कर्मचारियों के साथ काम करने की बढ़ती लागत एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गई है। अब तक कई एक्टर्स, प्रड्यूसर्स और डायरेक्टर्स इस बारे में बात कर चुके हैं और बता चुके हैं कि ये चीजें फिल्मों के खर्च को कितना बढ़ा देती हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…