भारत के लिए ढाल बना S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम, पाकिस्तान का हर वार नाकाम, क्या रूस से S-500 खरीदने का टाइम आ गया?

Updated on 12-05-2025 02:49 PM
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) और स्वदेशी आकाश ने पाकिस्तानी मिसाइलों को भारत की जमीन पर गिरने नहीं दिया। जिसके बाद से एस-400 डिफेंस सिस्टम की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। भारत का बच्चा बच्चा इस डिफेंस सिस्टम के नाम और इसकी ताकत को जान चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस, एस-400 डिफेंस सिस्टम का बाप एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम भी बना चुका है, जिसकी क्षमता जानकर आप दंग रह जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ इन डिफेंस सिस्टम ने काफी शानदार काम किया है लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के खिलाफ ये डिफेंस सिस्टम उतने प्रभावी नहीं हो पाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ अचानक जंग का वातावरण बन गया। 21 अप्रैल तक जंग की कोई चर्चा भी नहीं थी। इससे पहले 2019 में भी पाकिस्तान के खिलाफ पुलवामा आतंकी हमले के बाद युद्ध की स्थिति बन गई थी और डोकलाम संघर्ष के बाद चीन से भी हालात काफी तनावपूर्ण बन गये थे। यानि पिछले कुछ सालों में कम से कम तीन बार जंग की स्थिति में फंसने की नौबत आ चुकी है। जो बताता है कि भारत को मजबूरी में सही, लेकिन अपने डिफेंस को और मजबूत करना होगा और अटैक को और धारदार करना होगा। लिहाजा हम आज एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम की बात करेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…