रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने गोली मारकर आत्महत्या की:पुतिन ने कुछ घंटे पहले ही मंत्रिमंडल से हटाया था, भ्रष्टाचार का आरोप था

Updated on 08-07-2025 01:38 PM

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने सोमवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रूस की ताश न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें कुछ घंटे पहले ही बिना कारण बताए पद से बर्खास्त कर दिया था। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप था।

अधिकारियों ने बताया कि स्टारोवोइट को मॉस्को के पास ओडिंटसोवो में मृत पाया गया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। रूस की जांच समिति ने बताया कि स्टारोवोइट का शव उनकी कार में मिला।

स्टारोवोइट की जगह एक पूर्व गवर्नर आंद्रेई निकितिन को अस्थायी परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया है। स्टारोवोइट परिवहन मंत्री बनने से पहले पांच साल तक यूक्रेन की सीमा से सटे कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर थे।

स्टारोवोइट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे

रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्टारोवोइट की बर्खास्तगी का कारण 5-6 जुलाई को हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों को माना जा रहा है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों की वजह से देशभर में लगभग 300 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

यूक्रेनी हमलों में रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर एक टैंकर में भी विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण 6 जुलाई को अमोनिया का रिसाव हुआ, जिससे दिक्कतें और ज्यादा बढ़ गईं।

वहीं, स्टारोवोइट की बर्खास्तगी को कुर्स्क में भ्रष्टाचार के मामलों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुर्स्क में स्टारोवोइट के गवर्नर पद छोड़ने के कुछ महीनों बाद यूक्रेनी सैनिकों ने वहां हमला किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस में सबसे बड़ा विदेशी हमला था।

इसी समय स्टारोवोइट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्टारोवोइट के बाद कुर्स्क के नए गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव पर अप्रैल में पैसों की हेराफेरी का आरोप लगा।

रूस का यूक्रेन पर 550 मिसाइल और ड्रोन से हमला

रूस ने यूक्रेन पर 4 जुलाई की सुबह 500 मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि इनमें से 270 मिसाइलों को हवा में मार गिराया गया।

इनके अलावा 330 शाहेद ड्रोन भी थे। इनमें से 208 ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिए जाम कर दिया गया। ये ड्रोन ईरान में बने हैं।

इस हमले का सबसे बड़ा निशाना राजधानी कीव ही थी। कीव के अलावा द्निप्रो, सुमी, खार्किव, चेर्निहिव और आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंचा। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि इस हमले में 23 लोग घायल हुए। इनमें से 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस हमले से कीव के कई इलाकों में अपार्टमेंट बिल्डिंग, दुकानों, एक स्कूल, एक अस्पताल, रेलवे लाइन और दूसरे जरूरी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक धमाकों की आवाजें 3 जुलाई को रात 10 बजे से ही सुनाई देने लगी थीं और ये 4 जुलाई की सुबह तक जारी रहीं।

जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन ने भी 5-6 जुलाई को रूस के कई ठिकानों पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें रूस के बंदरगाह को निशाना बनाया गया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…