बाल्टिक तेल प्लेटफार्म के ऊपर पहुंचे रूसी मिग-31 जेट्स, एस्टोनिया की सीमा पर भयानक तनाव, नाटो ने भेजे F-35

Updated on 20-09-2025 12:52 PM
मॉस्को/ताल्लिन्न: यूरोप में भयानक युद्ध का खतरा लगातार मंडराता जा रहा है। यूक्रेन युद्ध भड़कता जा रहा है। पोलैंड ने आज दावा किया है कि रूस के दो फाइटर जेट बाल्टिक सागर में पेट्रोबाल्टिक तेल और गैस प्लेटफॉर्म के बेहद करीब उड़ रहे थे। पोलैंड का कहना है कि रूस ने ऐसा करते हुए निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र का उल्लंघन किया। रूसी फाइटर जेट का बाल्टिक सागर में पेट्रोबाल्टिक तेल और गैस प्लेटफॉर्म तक पहुंचना नाटो और रूस के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को दिखाया है, जो कभी भी युद्ध की शक्ल ले सकता है।

नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने इसे रूस की "लापरवाह हरकत" बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम गठबंधन देशों के लिए स्पष्ट चुनौती है। इस बीच खबर है कि इटली के एफ-35 लड़ाकू विमानों को नाटो की ओर से स्थिति संभालने और रूसी विमानों को पीछे हटाने के लिए भेजा गया है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब यूरोप पहले से ही यूक्रेन युद्ध और बढ़ती रूसी आक्रामकता से जूझ रहा है। यह घटना नाटो द्वारा यह रिपोर्ट दिए जाने के कुछ ही समय बाद हुई कि रूसी विमान बिना अनुमति के एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में पहुंच गए थे।
यूरोपीय देशों का रूस से बढ़ता जा रहा तनाव
पोलैंड की सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रूसी फाइटर जेट कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। एस्टोनियाई और इतालवी अधिकारियों ने बताया है कि बाल्टिक राज्यों में नाटो के वायु रक्षा सहायता मिशन से जुड़े इटली एयरफोर्स के F-35 लड़ाकू विमानों को रूसी जेट विमानों को रोकने और उन्हें चेतावनी देने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एस्टोनियाई रक्षा बलों ने कहा है कि "तीन रूसी लड़ाकू विमान मिग-31 बिना अनुमति के वैंडलू द्वीप क्षेत्र में एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में घुस आए और लगभग 12 मिनट तक वहीं रहे।" रक्षा बल ने आगे कहा कि "लड़ाकू विमानों के पास उड़ान को लेकर योजनाएं नहीं थीं और उनके ट्रांसपोंडर बंद थे। हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के समय, लड़ाकू विमानों का एस्टोनियाई हवाई यातायात नियंत्रण के साथ दो-तरफा रेडियो कम्युनिकेशन नहीं था।"
यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक और एस्टोनिया के पूर्व प्रधानमंत्री काजा कल्लास ने मास्को पर “बेहद खतरनाक उकसावे” का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यह हमला “क्षेत्र में तनाव को और बढ़ाएगा।” वहीं, यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, "जैसे-जैसे खतरे बढ़ेंगे, हमारा दबाव भी बढ़ेगा।" उन्होंने इससे पहले यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की मंजूरी के लिए यूक्रेन युद्ध को लेकर मास्को पर प्रतिबंधों का 19वां पैकेज पेश किया था। जिससे रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध और भी ज्यादा सख्त हो जाएंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…