रूस का कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत : टेकऑफ के बाद इंजन में आग लगी, दो महीने में दूसरा हादसा

Updated on 13-03-2024 01:31 PM

रूस ने मंगलवार को कहा है कि उसका एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 15 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक- क्रैश में सभी लोगों की मौत हो गई है। घटना की वजह इंजन में आग लगना बताई गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हादसे की पुष्टि की है। यह प्लेन इवानोवो इलाके में क्रैश हुआ है।

रूस के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, डिफेंस मिनिस्ट्री ने किसी वीडियो की पुष्टि नहीं की है। इसके पहले जनवरी में रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इसमें 74 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर यूक्रेन के कैदी थे।

एक इंजन में आग लगी थी

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक- क्रैश होने वाला प्लेन IL-76 था। इसमें चार इंजन होते हैं। मंगलवार को टेकऑफ के कुछ देर बाद इसके एक इंजन में आग लग गई। यह तेजी से नीचे की तरफ आया और क्रैश हो गया। क्रैश साइट से गहरा काला धुआं उठते देखा जा सकता है। घटना रूसी वक्त के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक- कार्गो प्लेन में 8 क्रू मेंबर्स और सात पैसेंजर शामिल थे। जैसे ही इसने टेकऑफ किया, वैसे ही इसके बाईं तरफ वाले इंजन में आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक- प्लेन में मौजूद कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा। हालांकि, इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इवानोवो इलाके से यूक्रेन बॉर्डर करीब 700 किलोमीटर दूर है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…