11 लाख करोड़, सुपर ऐप, बुलेट ट्रेन... रेलवे के लिए मोदी सरकार का मेगा प्‍लान क्‍या जो चुनाव बाद होगा लागू?

Updated on 10-04-2024 02:17 PM
नई दिल्‍ली: रेलवे के लिए मोदी सरकार का मेगा प्‍लान है। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसमें यात्री-अनुकूल उपायों पर फोकस रहेगा। इस 100-दिवसीय रोडमैप के लिए तैयारी चल पड़ी है। योजना में 24 घंटे टिकट रिफंड स्‍कीम, यात्रियों के लिए 'सुपर ऐप' और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतिम सेगमेंट का शुभारंभ शामिल है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर वर्जन पर काम चल रहा है। भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज की शुरुआत और अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी लाने की भी योजना है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नई सरकार के लिए 100-दिवसीय रोडमैप तैयार करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद मंत्रालय विभिन्न 'जन-अनुकूल' उपायों को लागू करने के लिए कमर कस रहे हैं। भारतीय रेलवे का इरादा एक सुपर ऐप लॉन्च करने का है। इसके तहत मौजूदा तीन दिन वाली प्रक्रिया के बजाय 24-घंटे टिकट रिफंड योजना शुरू की जाएगी। साथ ही यह ऐप टिकटिंग और ट्रेन ट्रैकिंग जैसी कई सेवाओं की पेशकश करेगा।

क्‍या है 100-दिन का रोडमैप?

  • भारतीय रेलवे का लक्ष्य पहले 100 दिनों के भीतर यात्रियों के लिए पीएम रेल यात्री बीमा योजना शुरू करना है।
  • टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 40,900 किलोमीटर तक फैले तीन आर्थिक गलियारों के लिए कैबिनेट की मंजूरी मांग रही है, जिसके लिए 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है।
  • एक अधिक पैसेंजर-फ्रेंडली रिफंड स्‍कीम शुरू करने की योजना है जो यात्रियों को 24 घंटे के भीतर ट्रेन टिकट रद्द करने पर रिफंड प्राप्त करने की अनुमति देगी।
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सुपर-ऐप भी लॉन्च किया जा सकता है जो ट्रेन यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति को ट्रैक करने, टिकट बुक करने और रेलवे से संबंधित कई अन्य कार्यों को एक ही स्थान पर करने की अनुमति देगा।
  • योजनाओं में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के पूरा होने पर जम्मू से कश्मीर तक ट्रेनों का संचालन शामिल है। यूएसबीआरएल परियोजना के इस हिस्से में चिनाब पुल भी शामिल है जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है (एफिल टॉवर से भी लंबा!) और अंजी खाद पुल जो भारतीय रेलवे का पहला केबल-आधारित पुल है।
  • भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट ब्रिज पम्बन रेलवे पुल जो मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है, चालू होने की उम्मीद है। मौजूदा 1,913 रेल पुल के संबंध में सुरक्षा चिंताओं के कारण दिसंबर 2022 में मंडपम और रामेश्वरम के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गई थीं।
  • रेलवे अधिकारी वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर वर्जन शुरू करने पर भी फोकस कर रहे हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप वर्तमान में बेंगलुरु में बीईएमएल बना रही है। इसके छह महीने के समय में तैयार होने की उम्मीद है।
  • इसका मकसद बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी लाना भी है। अप्रैल 2029 तक 508 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन खंड में से लगभग 320 किलोमीटर के परिचालन पर फोकस किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…