रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार मिली दूसरी हार, मुंबई इंडियंस 15 रन से जीती, रोचक हुआ पॉइंट्स टेबल

Updated on 27-01-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 15 रन से जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल और भी ज्यादा रोचक हो गया है।

आरसीबी हार के बाद भी 7 मैचों में 10 अंक के साथ टॉप पर है। मुंबई इंडियंस बेहतर नेट रन रेट के चलते 7 मैच में 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे तो गुजरात जायंट्स चौथे नंबर पर 6-6 अंक के साथ है। दोनों टीमों में बस नेट रन रेट का फर्क है। यूपी वॉरियर्स 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। इसी के साथ नॉकआउट की रेस अब और भी रोचक हो गई है। अब भी तय नहीं है कि कौनसी टॉप तीन टीमें रहने वाली हैं।

कुछ ऐसा रहा मुंबई और बेंगलुरु का मैच

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे। नेट साइवर ब्रंट ने नाबाद 100 रन बनाए। हेली मैथ्यूज ने भी 56 रन की पारी खेली। लॉरेन बेल ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क के खाते में भी आया।आरसीबी 200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। ऋचा घोष ने 90 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन, वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाईं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। नादिन डी क्लार्क ने 28 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 6 रन बनाकर ही आउट हो गईं। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए। 2-2 विकेट शबनिम इस्माइल और अमेलिया केर को मिले।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…