रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL-2 के प्लेऑफ में:मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

Updated on 13-03-2024 02:01 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 7 विकेट से हराया। बेंगलुरु की जीत के साथ ही यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं।

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाते हुए जीत हासिल की और प्लेऑफ में प्रवेश किया। एलिस पेरी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाए और 6 विकेट हासिल किए।

बेंगलुरु की ओपनर्स जल्दी आउट
114 रन का टारगेट चेज करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खास नहीं रही। टीम ने 25 रन के स्कोर पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। सोफी मोलेनिक्स 9 और कप्तान स्मृति मंधाना 11 रन बनाकर आउट हुईं।

पेरी-घोष की मैच विनिंग पार्टनरशिप
ओपनर्स के आउट होने के बाद एलिस पेरी (40 रन) ने पारी संभाली और टीम को जीत दिलाई। पेरी ने ऋचा घोष (36* रन) के साथ 53 बॉल पर 76 रनों की अटूट साझेदारी की। मुंबई की शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और नेटली सीवर-ब्रंट को एक-एक विकेट मिला।

फ्लॉप रहा मुंबई का मिडिल और लोअर ऑर्डर
हेली मैथ्यूज (26 रन) और सजीवन सजना (30 रन) पहले बल्लेबाजी करते उतरी मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दिलाई। एक समय टीम का स्कोर 8 ओवर में 60/1 रहा। उसके बाद विकेट गिरना शुरू हो गए और बाद की कोई भी बल्लेबाज रुककर नहीं खेल सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर तो खाता भी नहीं खोल सकीं।

पेरी ने झटके 6 विकेट
बेंगलुरु की ओर से एलिस पेरी ने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सोफी मोलेनिक्स, सोफी डिवाइन, आशा शेभना और श्रेयंका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड...

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रयॉन, हेली मैथ्यूज, हुमायरा काजी, इजाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, नेटली सीवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, सजीवन सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर और कीर्तन बालाकृष्णन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसत, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, कैट क्रॉस, शुभा सतीश, एस (सब्बिनेनी) मेघना, सिमरन बहादुर और सोफी मोलेनिक्स।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…