रॉस टेलर ने 41 की उम्र में रिटायरमेंट से की वापसी, पर जापान-मलेशिया के गेंदबाजों ने यूं जीना किया हराम

Updated on 07-10-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने 41 साल की उम्र में रिटायरमेंट से वापसी की है। हालांकि, इस बार वह न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि एक छोटे से देश समोआ के लिए मैदान में उतरे हैं। टेलर ने 2026 T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में समोआ का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनकी यह वापसी बेहद खराब रही है। जिसके कारण उनकी वापसी पर कई सावल खड़े हो गए हैं।

समोआ के लिए टेलर का फ्लॉप शो

क्रिकेट की दुनिया में समोआ का नाम शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन टेलर जैसे बड़े खिलाड़ी का उनके लिए खेलना एक बड़ी खबर थी। हालांकि, टेलर अपने अनुभव का फायदा टीम को नहीं दिला पाए और विरोधी टीमों के गेंदबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया, जापान के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मलेशिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा, जहां वह 8 गेंदों पर महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इन दोनों मैचों में टेलर का प्रदर्शन दर्शाता है कि भले ही वह एक महान खिलाड़ी हों, लेकिन 41 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट की गति और चुनौती को पकड़ पाना मुश्किल हो सकता है। रॉस टेलर क्रिकेट जगत के एक महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। फैंस को उम्मीद है कि वह आने वाले मुकाबलों में अच्छा कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर का शानदार करियर

रॉस टेलर का न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए करियर शानदार रहा है। उन्हें न्यूजीलैंड के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। टेलर न्यूजीलैंड के लिए ODI और टेस्ट दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 2008 से 2022 तक न्यूजीलैंड टीम का एक स्तंभ रहे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताना रही। उन्होंने अपने करियर में 40 इंटरनेशनल शतक लगाए, जो न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…