माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका समझाई, प्रेक्षक को देना होगा मतदान से संबंधित फीड बैक

Updated on 22-04-2024 05:39 PM

कोरिया। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल व सही ढंग से कराने के लिए सोमवार को जिला पंचायत, बैकुंठपुर के आडिटोरियम व मंथन कक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण हुआ।
मतदान दलों के साथ नियोजित किए जाने वाले माइक्रो आब्जर्वर्स के प्रशिक्षण में उनकी भूमिका समझाई गई। माइक्रो ऑब्जर्वर्स को बताया गया कि वे प्रशिक्षण जिम्मेदारी व गम्भीरता से प्राप्त करें, क्योंकि वे पोलिंग पार्टी के सदस्य नहीं हैं। उन्हें मतदान से संबंधित फीड बैक प्रेक्षक को देना होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा जिला पंचायत के आडिटोरियम व मंथन कक्ष में 257 सूक्ष्म प्रेक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर के कर्तव्यों, प्रेक्षण के तरीकों के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए नवीन परिवर्तनों की जानकारी, मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मतदान अधिकारियों के कर्तव्य, माकपोल, ईवीएम संचालन करने के तरीके, मशीन की सीलिंग करना, पोस्टल बैलेट, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। मतदाता रजिस्टर व अन्य आवश्यक प्रारूप के बारे में भी बताया गया। मास्टर ट्रेनर ने एनेक्जर एल (माइक्रो आब्जर्वर फीडबैक रिपोर्ट) के बिंदुओं को भरने के बार में बताया। एएसडी, दिव्यांग, सीएसवी मतदाता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

बता दें माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए रखा जाता है। इस दौरान वो देखते हैं कि मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चल रही है या नहीं। माइक्रो ऑब्जर्वर इस बात का ध्यान रखते हैं कि मतदान के बाद ईवीएम सील हुई है या नहीं या मतदाता के हाथ मेें चुनावी स्याही लग रही है या नहीं इन सभी चीजों पर अपनी नजर रखते हैं। हालांकि मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के पास पोलिंग ऑफिसर या प्रिसाइडिंग ऑफिसर के अधिकार नहीं होते। वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनावी केंद्र पर कोई गड़बड़ी होती नजर आती है तो वो इस बात की जानकारी तुरंत जनरल ऑब्जर्वर को देता है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। इस तरह चुनाव के दौरान मतदान बूथ पर तैनात होते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…