रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट छोड़ने के अलग-अलग कारण, जानिए संन्यास के पीछे की इनसाइड स्टोरी

Updated on 12-05-2025 02:57 PM
नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में संन्यास का ऐलान कर दिया है। कई दिनों से उनके संन्यास लेने की बातें सामने आ रही थी। अब विराट ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर ऐलान कर दिया है। पिछले साल ही विराट ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा था। रोहित और विराट ने एक साथ ही यह फॉर्मेट छोड़ा था। अब टेस्ट में भी 5 दिन के भीतर दोनों ही खिलाड़ियों का संन्यास हो गया है।

विराट और रोहित के संन्यास में अंतर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की घोषणा में भले ही चंद दिनों का अंतर है लेकिन दोनों का कारण अलग-अलग हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से रोहित शर्मा को पहले ही बता दिया गया था कि वे अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं, विराट कोहली ने भी संन्यास लेने की इच्छा जताई है, लेकिन बोर्ड चाहता है कि वे इंग्लैंड दौरे तक इस पर दोबारा विचार करें। विराट ने ऐसा नहीं किया और संन्यास ले लिया।

दोनों का बल्ला शांत चल रहा था

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फॉर्म से जूझ रहे थे। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज से ऑस्ट्रेलिया दौरे तक विराट कोहली ने 10 टेस्ट खेले। इस दौरान 19 पारियों में 22.47 की औसत से विराट ने 382 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक ही फिफ्टी है। रोहित की स्थिति और खराब थी। 8 मैच की 15 पारियों में भारतीय कप्तान का औसत सिर्फ 10.93 का रहा। उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 164 रन बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…