रोहित का ऑस्ट्रेलिया में वनडे रिकॉर्ड
रोहित शर्मा की बात तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 30 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित के नाम विराट से एक ज्यादा रन यानी 1328 रन हैं। रोहित ने भी विराट के बराबर ऑस्ट्रेलिया में 5 ही वनडे शतक लगाए हैं। हालांकि वह तीन बार खाता खोले बिना भी आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। 2016 में पर्थ में रोहित ने नाबाद 171 रन ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा 34 छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी रोहित शर्मा ही है।विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने की जंग होगी। सचिन तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन हैं। 47 मैचों में सचिन ने 1491 रन बनाए थे। विराट और रोहित दोनों के पास उनसे आगे निकलने का मौका है।
