
RK स्वामी लिमिटेड का IPO आज यानी 4 मार्च से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO में 6 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 12 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
कंपनी IPO के जरिए ₹423.56 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹173 करोड़ के 6,006,944 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹250.56 करोड़ के 8,700,000 शेयर बेचेंगे।
मैक्सिमम 650 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
RK स्वामी लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹270-₹288 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹288 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹187,200 खर्च करने होंगे।
ग्रे मार्केट में RK स्वामी लिमिटेड का प्रीमियम 19.1%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 19.1% यानी ₹55 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹288 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹343 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से काफी अलग होती है।