ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने:फ्रेंचाइजी मालिक बोले- वे IPL के सबसे सफल कप्तान साबित होंगे

Updated on 21-01-2025 01:56 PM

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं।

फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को कप्तान बनाए जाने का ऐलान करते हुए कहा-

QuoteImage

मुझे पंत में एक जन्मजात लीडर दिखता है। वे एक जबर्दस्त लीडर हैं। मुझे लगता है कि वे IPL के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। लोग IPL के सबसे सफल कप्तानों की सूची में 'माही, रोहित' को रखते हैं। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह 'माही, रोहित और ऋषभ पंत' होंगे।

QuoteImage

मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में लीड किया है, हालांकि उनकी कप्तानी में टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। वे कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के सीजन से बाहर रहे थे। 

केएल राहुल की जगह लेंगे पंत 

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल की जगह लेंगे। केएल राहुल ने पिछले सीजन (2022, 2023, 2024) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम ने पहले दो साल प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही। 


पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम 

पंत के लिए IPL में LSG दूसरी टीम है। इससे पहले उन्होंने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से 2016 में की थी। उस समय डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स का पुराना नाम) ने उन्हें 2016 के ऑक्शन में 1.6 करोड़ में खरीदा था। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रहे हैं। वे 2021 में कैप्टन बनाए गए। 2022 में चोट की वजह से वह IPL से दूर रहे। 2023 में भी वह दिल्ली के कप्तान रहे।

नीलामी से पहले, LSG ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया 

LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था, हालांकि इनमें से कोई कप्तान नहीं बना। टीम एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी की तलाश में थी जो कप्तान के रूप में राहुल की जगह ले सके। पंत, श्रेयस अय्यर के साथ उनकी सूची में सबसे ऊपर थे।

नीलामी में पंत को लेने के लिए LSG और SRH के बीच होड़ लगी रही। उनकी बोली 20.75 करोड़ तक पहुंच गई, बाद में SRH पीछे हट गई। दिल्ली कैपिटल्स से राइट-टु-मैच चुनौती को खत्म करने के लिए LSG ने इसे बढ़ाकर 27 करोड़ कर दिया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…