अंबानी परिवार संग डांस करते-करते Rihanna के फट गए कपड़े, राधिका मर्चेंट का सही से नाम नहीं ले पाईं सिंगर

Updated on 02-03-2024 01:05 PM
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में शादी है और उनकी प्री-वेडिंग सेरिमनी चल रही है। बेटे की जिंदगी के इन पलों को खास बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने देश-विदेश की नामी हस्तियों को बुलाया। पॉप सिंगर रिहाना को भी बुलाया गया। अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह में परफॉर्म करने के लिए रिहाना ने मोटी रकम भी ली। लेकिन इसके बावजूद वह एक बड़ी चूक कर गईं। दरअसल परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना उसी शख्स का नाम ढंग से नहीं ले पाईं, जिसके फंक्शन में आने के लिए करोड़ों रुपये लिए। और यह हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट।

रिहाना ने राधिका को बोला 'रादिकी'
दरअसल जब रिहाना स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तो उन्होंने Anant Ambani और Radhika Merchant को शादी के लिए बधाई दी। साथ ही इंडिया बुलाने के लिए अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया। इसी दौरान उन्होंने राधिका का नाम गलत लिया और उन्हें 'रादिकी' कहा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक पपाराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अंबानी परिवार का शुक्रिया, यह बोलीं रिहाना
वीडियो में रिहाना बोल रही हैं, 'मेरे लिए यहां होना सम्मान की बात है। मैं अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं कभी भी इंडिया नहीं आई हूं। अनंत और रादिकी मुझे यहां लाए, धन्यवाद।' इस वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

रिहाना ने पूरे अंबानी परिवार के साथ भी डांस किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने कॉकटेल पार्टी में नीता अंबानी और राधिका के साथ भी जबरदस्त डांस किया। हालांकि इस दौरान रिहाना के कपड़े फट गए, पर वह रुकी नहीं और डांस करती रहीं।प्री-वेडिंग में आने के लिए लिए इतनी फीसलेकिन फैंस को इस बात का बुरा लग रहा है कि मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में रिहाना पर कथित तौर पर 5 मिलियन डॉलर खर्च किए, लेकिन उन्हीं की बहू का नाम वह सही से नहीं ले पाईं। बता दें कि 5 मिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में 41 करोड़ रुपये के आसपास है। और तो और कॉकटेल नाइट एक मार्च को थी और अगली ही सुबह यानी 2 मार्च की सुबह रिहाना वापस भी चली गईं, जबकि प्री-वेडिंग फंक्शन दो दिन और चलेगा।



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…