अंबानी से 74 करोड़ लेने वाली रिहाना हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला पॉप स्टार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Updated on 06-03-2024 05:31 PM
Rihanna Net Worth: कैरेबियाई पॉप स्टार रिहाना ने हाल में जामनगर में अपनी परफॉरमेंस से तहलका मचा दिया था। उन्हें भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उन्होंने करीब 74 करोड़ रुपये चार्ज किए। रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला पॉप स्टार हैं। लेकिन उनकी कमाई में बड़ा हिस्सा म्यूजिक से नहीं बल्कि बिजनस से आता है। 'फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स' कंपनी में रिहाना की 50 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सा दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी LVMH कंपनी के पास है। जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ...

​कितनी है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रिहाना की नेटवर्थ करीब 1.4 अरब डॉलर यानी करीब 1,16,05 करोड़ रुपये है। कैरेबियाई देश बारबाडोस में जन्मी रिहाना इस समय दुनिया की सबसे अमीर पॉप स्टार हैं। साथ ही ओप्रा विन्‍फ्रे के बाद दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला एंटरटेनर हैं। विन्फ्रे की नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर है। रिहाना महज 33 साल की उम्र में अरबपति बन गईं थीं। उनका असली नाम फेंटी है और इसी के नाम से उन्होंने 'फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स' कंपनी बनाई है।

​बिजनस क्या है

रिहाना ने साल 2017 में इस कंपनी को शुरू किया था और इतनी जल्दी कंपनी ने उन्हें एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया। रिहाना की ब्यूटी कंपनी 'फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स' अपने आप में कुछ अलग है। इसमें 50 तरह की स्किन टोन के लिए बहुत सारे प्रॉडक्ट्स हैं। इसमें बहुत से डार्क शेड भी हैं, जो 2017 में बहुत ही कम कंपनियों के पास थे, जब रिहाना की ये कंपनी लॉन्च हुई थी। इन सब की वजह से रिहाना की ये कंपनी देखते ही देखते लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गई। रिहाना की लॉन्जरी कंपनी 'सेवेज एक्‍स फेंटी कंपनी' भी है।

​सुपरहिट करियर

रिहाना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी। उन्होंने अपने गानों से पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उनके कई गाने सुपर-डुपर हिट हुए। देखते ही देखते वह देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो गईं। लगभग 10 साल बाद 2017 में रिहाना ने जो कंपनी खोली, उसने उन्हें खूब पैसे दिए। साथ ही उनकी म्यूजिक और फैशन से भी काफी कमाई होती है। इतना ही नहीं रिहाना ने कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसेडर भी है और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने अपने वर्ल्ड टूर में सैमसंग को प्रमोट करने के लिए 25 मिलियन डॉलर लिए थे।

​प्रमोशन से कमाई

रिहाना कई कंपनियों का प्रमोशन करती हैं। इनमें Dior, Balmain, Gucci, Manolo Blahnik, Louis Vuitton, CoverGirl, लग्जरी जूलरी ब्रांड Chopard और Stance शामिल हैं। 2014 में उन्हें प्यूमा के क्रिएटिव डायरेक्टर बनाया गया। उनकी क्लोदिंग और शू लाइन को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। 2019 में उन्होंने Savage X Fenty की शुरुआत की। 2021 में इसकी वैल्यूएशन एक अरब डॉलर पहुंच गई। रिहाना साथ ही इत्र के भी कई ब्रांड्स से भी जुड़ी हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…