लंबित आवेदनों का समय सीमा में करें निराकरण : सीईओ

Updated on 25-06-2024 05:45 PM

कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ आषुतोष चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों के की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
डॉ चतुर्वेदी ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, धान का उठाव, खाद-बीज, नीति आयोग, आदि प्रमुख विषयों की समीक्षा की। उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। डॉ चतुर्वेदी ने बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।

डॉ चतुर्वेदी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिष्चित करने तथा समय पर गरम भोजन उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। उन्होनें आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए कि ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता की जानकारी देने को कहा। बैठक में उन्होनें धुमन्तु पषुओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए ऐसे पशु पालक जो अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते है ऐसे पशु पालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाने को कहा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से जिला जेल में मरम्मत हेतु स्वीकृत कार्य को शीध्र प्रांरभ करने के निर्देष दिये। डॉ. चतुर्वेदी ने जिला जेल में रहने वाले कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टरो की नियमित उपस्थिति सुनिष्चित करने के निर्देष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होनें जिला षिक्षा अधिकारी से शाला प्रवेष उत्सव की जानकारी ली तथा प्रवेष उत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा।

बैैठक में अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, सोनहत राकेश साहू व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 36 आवेदन
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी के समक्ष 36 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होनें सभी आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…