भू-अर्जन के प्रकरणों का शीघ्रता से करें निराकरण : कलेक्टर

Updated on 25-06-2024 05:44 PM

कोंडागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को निर्माण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क एवं भवनों के साथ ही सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने इसके साथ ही जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।

कलेक्टर ने निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के स्थिति की समीक्षा की और भू-अधिग्रहण के प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कोंडागांव से नारायणपुर मार्ग के निर्माण हेतु कार्यवाही तेजी से की जा रही है तथा इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। वहीं केशकाल घाट के मरम्मत के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि केशकाल बायपास के निर्माण के संबंध में भी निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर ने हडे़ली से बेचा मार्ग का निर्माण इस वर्ष के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नवागांव हाईस्कूल का निर्माण पूर्ण करते हुए 1 जुलाई तक हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उमरगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंच मार्ग तथा छोटे कुरुषनार के निर्माण में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पुराने स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही नए स्वीकृत कार्यों के निर्माण में भी गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के पूर्व ही सड़कों के निर्माण पर जोर दिया।

सिंचाई सुविधाओं  में  हो तेजी से विस्तार
कलेक्टर ने जिले में सिंचाई की सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए इस वर्ष बजट में स्वीकृत कार्यों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही मिशन जल शक्ति के तहत किए जाने वाले कार्यों को भी गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर संचालक चित्रकांत चार्ली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अजय उरांव सहित निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…