शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस अधिक, ठेकेदार नहीं दिखा रहे रूचि
Updated on
12-03-2024 11:25 AM
भोपाल। जिले की बची हुईं शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस अधिक होने से ठेकेदार रूचि नहीं दिखा रहे हैं।दरअसल सात समूह की डेढ़ दर्जन शराब दुकानों के लिए सोमवार को टेंडर प्रक्रिया के दूसरे चरण में एक भी आफर नहीं आया। अब इन सभी दुकानों के लिए फिर से टेंडर जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इन समूह की दुकानों के लिए सोमवार दोपहर ढाई बजे के बाद टेंडर खोले गए, लेकिन इसमें एक भी टेंडर नहीं आया। आबकारी विभाग ने इन सात समूहों की डेढ़ दर्जन दुकानों की रिजर्व प्राइज 157.50 करोड़ रुपये निर्धारित की थी। शराब कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने इस बार शराब के ठेके 15 प्रतिशत महंगे कर दिए हैं। इसलिए उन्होंने आफर देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। मालूम हो कि इससे पहले जिले की 35 समूहों की 87 शराब दुकानों के नवीनीकरण, लाटरी के तहत 26 समूहों की 66 दुकानें ठेके पर दी जा चुकी है।
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…