नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन मिली राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए नया रेट
Updated on
01-04-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: आज से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है। इसके साथ ही एलपीजी कस्टमर्स के लिए गुड न्यूज है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1764.50 रुपये रह गई है जो पहले 1795 रुपये में मिल रहा था। इस तरह इसमें 30.50 रुपये की कमी की गई है। कोलकाता में अब 19 किलो का सिलेंडर 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये और चेन्नई में 1930.00 रुपये में मिलेगा। घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इसे हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। इसकी कीमत में कटौती से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।