हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को खुश कर सकता है रिलायंस का शेयर, जानिए क्या है वजह
Updated on
26-02-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट करीब एक फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में से तीन दिन बाजार में तेजी रही जबकि दो दिन गिरावट देखने को मिली। नए हफ्ते के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर, फोसेको इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रह सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस और डिज्नी ने अपने बिजनस के मर्जर के लिए एक बाइंडिंग पैक्ट पर साइन किए हैं। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को चिंदबरनार पोर्ट अथॉरिटी से एक ठेके के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। फाउंड्री कंज्यूमेबल्स एंड सॉल्यूशंस कंपनी फोसेको इंडिया का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 33 फीसदी तेजी के साथ 16.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15.7 परसेंट बढ़कर 122.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक की सहयोगी कंपनी कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी में ज्यूरिख 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा एक किस्त में 5,560 करोड़ रुपये में होगा।