रिलायंस ने बढ़ाई टाटा, लैंडमार्क और शॉपर्स स्टॉप की चिंता, जानिए क्या है मुकेश अंबानी का प्लान

Updated on 29-02-2024 01:32 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) वैल्यू रिटेल स्पेस में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ब्रिटेन की दिग्गज फैशन रिटेलर प्राइमार्क (Primark) को भारत लाने के लिए बातचीत कर रही है। 55 साल पुराना यह ब्रांड सस्ते कपड़ों और जूतों के लिए जाना जाता है और पिछले कुछ समय से भारत में एंट्री मारने का मौका खोज रहा है। इस ब्रांड का मालिकाना हक लंदन की लिस्टेड कंपनी एसोसिएट्स ब्रिटिश फूड्स के पास है और दुनियाभर में इसके 400 से अधिक स्टोर हैं। प्राइमार्क के भारत आने से टाटा के जूडियो, लैंडमार्क ग्रुप के मैक्स और शॉपर्स स्टॉप के इनट्यून को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस का कारोबार

प्राइमार्क की आपूर्ति श्रृंखला रणनीति में नियरशोरिंग शामिल है, जिससे वह भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से सीधे स्थानीय खुदरा इकाइयों तक सामान पहुंचा सकते हैं। इससे कंपनी की लागत में कमी आएगी। रिलायंस देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। उसके पास दुनिया के कई जाने-माने ब्रांड्स की पार्टनरशिप है। जानकारों का कहना है कि अपनी व्यापक रीच और रियल एस्टेट एसेट्स के साथ रिलायंस प्राइमार्क के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकती है। हालांकि, भारतीय बाजार में प्राइमार्क की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों से किस तरह जुड़ती है। किफायती फैशन सेगमेंट में, रिलायंस के पास पहले से ही ट्रेंड्स और यूस्टा जैसे ब्रांड हैं।

रिलायंस सुपरमार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूलरी और परिधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में 18,774 से अधिक स्टोर संचालित करता है। इस बारे में रिलायंस ने सवालों का जवाब नहीं दिया। प्राइमार्क के एक प्रवक्ता ने कंपनी दुनियाभर में अपना विस्तार कर रही है और किसी भी मौके लिए खुलकर बात करने को तैयार है। लेकिन हम बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का खपत बाजार पिछले कुछ वर्षों में काफी बदल गया है। ऐसे में अब वैल्यू ब्रांड्स के लिए बाजार बढ़ रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…