मतगणना कार्य को सुचारू सम्पन्न करने व तैयारी के लिए आईटीआई पर्री में किया गया रिहर्सल

Updated on 03-06-2024 08:18 PM

सूरजपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में 04 जून 2024 को होने वाले मतगणना कार्य को सुचारू सम्पन्न करने तथा तैयारियों को पुख्ता करने के लिए आज आईटीआई पर्री में रिहर्सल किया गया। जहां काउंटिंग ऑब्जर्वर ए.बी. विजय कुमार व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना के सफल संपादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय के पूर्व ही मतगणना स्थल पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया ताकि मतगणना कक्ष में सभी का प्रवेश तय समय में सुनिश्चित किया जा सकेें।

मतगणना कार्य से संबंधित मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, एजेंट, प्रेस एवं मीडिया, अभ्यर्थी के आने-जाने के रूट के लिए यह मॉक ड्रिल किया गया ताकि मतगणना तिथि के दिन सभी अपने दायित्व से परिचित रहें और मतगणना कार्य का सफल संपादन कर सकें।

उद्घोषक कक्ष से हर राउंड की जानकारी दी जाएगी। सुबह निर्धारित समय के पूर्व ही सभी अपने टेबल पर ड्यूटी के लिए तैनात रहेंगे। सुबह 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। मतगणना दिवस के दिन गोपनीयता भंग न हो इसके लिए मोबाईल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। पान, गुटखा, बीड़ी एवं अन्य मादक पदार्थ भी प्रतिबंधित रहेगा।

विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर में 20 राउण्ड में मतगणना संपन्न होगी, जबकि विधानसभा 05 भटगांव और 06 प्रतापपुर में मतगणना 22 राउण्ड में संपन्न होगी। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल में गणना टेबल से गणना का कार्य होगा। इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय अंबिकापुर में होगी।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, तीनों विधानसभा के एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।  


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…