
रायगढ़। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजनों से पैसे वसूलने वाले 3 गार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजनों से हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए रुपए मांगे थे और सोशल मीडिया पर सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लेते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और तीनों सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिए गए थे। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया।