जीएसटी कलेक्शन में रेकॉर्ड उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, देखें डिटेल्स

Updated on 01-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। यह अब तक के अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस बार रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से सरकार का खजाना खूब भरा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आंकड़े को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके खुशी जाहिर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार किसी महीने में जीएसटी राजस्व 2 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। इससे पहले मार्च महीने में भी छप्‍परफाड़ जीएसटी कलेक्‍शन हुआ था। यह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़ा था। मार्च में गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) कलेक्‍शन 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया था। यह उछाल घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के कारण आया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी रेवेन्‍यू शुद्ध ₹1.65 लाख करोड़ था।
खूब हुआ कलेक्शन
ग्रास रेवेन्यू ने साल दर साल आधार पर 12.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की है। वहीं रिफंड के बाद के नेट रेवेन्यू को देखें तो ये 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि सीधे-सीधे सालाना आधार पर 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी है।

इससे पहले था ये रेकॉर्ड

इस बार अप्रैल में रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से पहले मार्च महीने में भी जीएसटी से सरकारी खजाना भरा था। मार्च 2024 में मासिक आधार पर 1.78 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। अगर इससे पहले के सबसे बड़े जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो यह पिछले साल यानी 2023 के अप्रैल महीने में दर्ज किया गया था। जीएसटी खजाने में तब 1.87 लाख करोड़ रुपये पहुंचे थे। आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 20.18 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 0.18 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है, तब 20 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…