भारतीय खिलाड़ियों पर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का सनसनीखेज आरोप, मच सकता है भारी बवाल

Updated on 11-12-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अपने बयान की वजह से हमेशा चर्चा में रही हैं। गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली और वह विधायक बन गईं। कुछ समय पहले ही उन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। वह गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं। इस बीच रिवाबा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर बड़े आरोप लगाए हैं।

पति की तारीफ करते हुए रिवाबा ने आरोप लगाए

रिवाबा जडेजा ने अपने पति रविंद्र जडेजा की तारीफ के दौरान अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप लगा दिए। रिवाबा के अनुसार भारतीय खिलाड़ी विदेशों में जाकर गलत काम करते हैं। एक कार्यक्रम में स्टेज पर बोलते हुए रिवाबा ने कहा- मेरे पति को लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेकों देशों में खेलने के लिए जाना होता है फिर भी आज दिन तक उन्होंने कभी व्यसन नहीं किया। टीम के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं।
रिवाबा जडेजा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके पति को उस तरह के गलत काम करने में कोई रोक-टोक है। वह भी चाहें तो कर सकते हैं लेकिन वो नहीं करते हैं क्योंकि वो अपनी जवाबदारी को अच्छे से समझते हैं।

राजस्थान के लिए खेलेंगे जडेजा

आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले राजस्थान के साथ ट्रेड कर लिया है। संजू सैमसन के बदले राजस्थान को जडेजा और सैम करन मिले। जडेजा ने 2008 में राजस्थान की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। अब वह एक बार फिर टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…