राशिद बतौर कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज:अफगान गेंदबाजों के सामने बिखरी न्यूजीलैंड

Updated on 08-06-2024 05:22 PM

टी-20 वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला रोमांच से भरा था। अफगानिस्तान ने पहली बार न्यूजीलैंड को चारो खाने चित किया और टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 103 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान दोनों को कई जीवनदान भी मिले। जादरान तीन बार आउट होने से बचे। दूसरी इनिंग में अफगान गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को उभरने का मौका ही नहीं दिया और 75 पर ऑलआउट कर मैच जीत लिया।

1. गुरबाज को मिला जीवनदान, बॉल लगी पर बेल्स नहीं गिरीं

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने चौथे ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज को फुल लेंथ बॉल फेंकी। गुरबाज के बल्ले का किनारा लगा और गेंद लेग स्टंप को छूते हुए कीपर को चकमा देकर निकल गई। न्यूजीलैंड की अपील पर रीप्ले में देखा गया कि गेंद विकेट पर लगी, लेकिन बेल्स न गिरने की वजह से गुरबाज आउट होने से बच गए।\

2. एक ही बॉल पर दो बार रनआउट होने से बचे जादरान
अफगानिस्तान की इनिंग के 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरे छोर पर खड़े जादरान दो बार रनआउट होने से बचे। लॉकी फर्ग्यूसन ने गुरबाज को गुद लेंथ बॉल फेंकी, जिस पर गुरबाज ने सीधा शॉट खेला। गेंद फर्ग्यूसन के पैर के नीचे से निकलते हुए विकेट पर लगी। इस समय दूसरे छोर पर खड़े जादरान क्रीज से बाहर थे।

इसके बाद फर्ग्यूसन मुड़े और उन्होंने गेंद को वापस विकेट में लगाकर स्टंप्स निकाल लिया। इस दौरान जादरान क्रीज पार करने की कोशिश कर रहे थे। रीप्ले में देखा गया कि न ही गेंद फर्ग्यूसन के पैर से छुई थी और न ही जब उन्होंने स्टंप्स निकाले तो जादरान क्रीज से बाहर थे। इस तरह जादरान को जीवनदान मिला।

3. केन विलियमसन के हाथों से निकली गेंद, जादरान दूसरी बार बचे
अफगानिस्तान की इनिंग के 10वें ओवर में फर्ग्यूसन ने चौथी गेंद फुल टॉस की। जादरान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट लगाया। गेंद फील्डर केन विलियमसन से काफी दूर थी। हालांकि, उन्होंने ऊंची छलांग लगाई और गेंद उनके हाथों से छूते हुए पीछे निकल गई। जादरान को 25 रन पर एक और जीवनदान मिला।

4. न्यूजीलैंड को बिना खाता खोले लगा पहला झटका
160 का टागरेट चेज करने के लिए न्यूजीलैंड के फिन एलन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर उतरे। अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ गेंद फेंकी। हलकी टर्न के चलते गेंद फिन के बैट के पास से निकली और लेग स्टंप में जाकर लगी। फिन कदमों का इस्तेमाल नहीं कर पाए और डक पर आउट हो गए। टीम का स्कोर 0 रन पर 1 विकेट हो गया।

1. अफगानिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप में चौथी सबसे बड़ी जीत
अफगान गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम ने 84 रन से मुकाबला जीता। यह अफगानिस्तान टीम की टी-20 वर्ल्ड कप में चौथी सबसे बड़ी जीत रही। उन्होंने साल 2021 में हुए वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रन से जीत हासिल की थी। इसी वर्ल्ड कप के पिछले मैच में टीम ने युगांडा को 125 रन से हराया था।

2. टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे छोटा टोटल
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड 15.2 ओवर में 75 पर धराशायी हो गई। यह न्यूजीलैंड टीम का टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे छोटा टोटल रहा। इससे पहले 2014 में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 60 रन बनाए थे। टीम का रिकॉर्ड एशियाई टीमों के खिलाफ काफी खराब रहा है। 2009 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ 99 और श्रीलंका के खिलाफ 110 रन ही बना सकी थी।

3. टी-20 वर्ल्ड कप में 4-4 विकेट लेने वाली तीसरी जोड़ी
टी-20 वर्ल्ड कप में अभी केवल तीन ही गेंदबाजों की जोड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने एक इनिंग में 4-4 विकेट लिए हैं। 2007 में पाकिस्तान के उमर गुल और शाहिद अफरीदी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 4-4 विकेट लिए थे। वहीं, अफगानिस्तान के ही मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 2021 में स्कॉटलैंड से हुए मैच में यह कारनामा किया था। मुजीब ने उस मुकाबले में 5 विकेट चटकाए थे। इस मैच के साथ ही राशिद और फारूकी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

4. टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे सफल गेंदबाज रहे राशिद
टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर गेंदबाज राशिद खान एक मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, इससे पहले 2007 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने भारतीय टीम के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। पाकिस्तान के जीशान मकसूद ने भी 2021 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हुए मैच में ऐसा किया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…